Ferozepur News

दास एंड ब्राऊन व डीसी मॉडल स्कूल में भगत ङ्क्षसह को भेंट किए श्रद्धासुमन

-विद्यार्थियो व स्टॉफ ने लगाए देश भक्ति के नारे-

दास एंड ब्राऊन व डीसी मॉडल स्कूल में भगत ङ्क्षसह को भेंट किए श्रद्धासुमन
दास एंड ब्राऊन व डीसी मॉडल स्कूल में भगत ङ्क्षसह को भेंट किए श्रद्धासुमन
-विद्यार्थियो व स्टॉफ ने लगाए देश भक्ति के नारे-
फिरोजपुर. 28 सितम्बर, 2025: शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा संचालित स्कूलो में भगत ङ्क्षसह को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल की प्रिंसिपल रूचि पांडे ने बताया कि स्कूल में भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई है और एक ब्लॉक का नाम भी भगत सिंह के नाम पर रखा गया है। उनके द्वारा विद्यार्थियो व स्टॉफ के साथ भगत सिंह को पुष्प अर्पित किए गए और देश भक्ति के नारे लगाने के साथ-साथ शहीद के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर जीएम राजकुमार राणा, डीजीएम डा. सैलिन, पूनम सूद, हरसंगीत सिंह, निलाक्षी, पुनीत कौर सहित अन्य उपस्थित थे।
डीसी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल याचना चावला के नेतृत्व में स्टॉफ द्वारा आजादी के हीरो शहीद भगत ङ्क्षसह के बुत पर पुष्प माला पहनाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। प्रिंसिपल ने बताया कि मुख्य द्वार के बिल्कुल सामने स्कूल में भगत ङ्क्षसह, महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डा. भीम राव अंबेदकर की मूर्ति भी स्थापित की गई है ताकि विद्यार्थी इनके जीवन से प्रेरणा ले सके। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में भगत ङ्क्षसह का अहम योगदान था और उन्हीं की बदौलत ही आज पूरा देश आजादी की हवा में सांस ले रहा है। इस अवसर पर डिप्टी प्रिंसिपल मनीष बांगा, सीनियर जीएम पीयूष बेरी, एजीएम पवन जोशी, डाक्टर पीयूष गुप्ता, डाक्टर अंकिता गुप्ता, डाक्टर चेतन खुराना सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button