Ferozepur News

फगवाड़ा में FOB निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावितvvvvv

चार ट्रेनें नियंत्रित होंगी, दो ट्रेनें लुधियाना से चलेंगी और एक ट्रेन बदले मार्ग से चलेगी

फगवाड़ा में FOB निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावितvvvvv

फगवाड़ा में FOB निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित

चार ट्रेनें नियंत्रित होंगी, दो ट्रेनें लुधियाना से चलेंगी और एक ट्रेन बदले मार्ग से चलेगी

फिरोजपुर, 30 सितंबर: फिरोजपुर मंडल के सनाहवाल-अमृतसर सेक्शन पर फगवाड़ा जंक्शन यार्ड में दिव्यांग यात्रियों के लिए 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज (FOB) के निर्माण कार्य के लिए चार पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाएंगे। इसके चलते अक्टूबर 2026 में कई ट्रेनों का परिचालन नियंत्रित, आंशिक रूप से समाप्त, आंशिक रूप से प्रारंभ तथा परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन संख्या 22429 दिल्ली जंक्शन-पठानकोट को 5 से 7 अक्टूबर तक फिरोजपुर मंडल में 40 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। इससे इस ट्रेन की तीन यात्राएं प्रभावित होंगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 11057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर को 3 से 5 अक्टूबर तक फिरोजपुर मंडल में 40 मिनट नियंत्रित किया जाएगा और इसकी तीन यात्राएं प्रभावित होंगी।

ट्रेन संख्या 14623 वाराणसी-छेहरटा को 5 अक्टूबर को फिरोजपुर मंडल में 40 मिनट नियंत्रित किया जाएगा, जबकि ट्रेन संख्या 12549 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन को 6 अक्टूबर को 40 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। इन दोनों ट्रेनों की एक-एक यात्रा प्रभावित होगी।

ट्रेन संख्या 12497 नई दिल्ली-अमृतसर को 5 से 7 अक्टूबर तक लुधियाना जंक्शन पर ही समाप्त कर दिया जाएगा। इससे इस ट्रेन की तीन यात्राएं प्रभावित होंगी। वापसी में ट्रेन संख्या 12498 अमृतसर-नई दिल्ली 5 से 7 अक्टूबर तक लुधियाना जंक्शन से ही प्रारंभ होगी और इसकी भी तीन यात्राएं प्रभावित होंगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 22479 नई दिल्ली-लोहियां खास जंक्शन को 6 और 7 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। यह ट्रेन लुधियाना जंक्शन-फिल्लौर जंक्शन-नकोदर जंक्शन-लोहियां खास जंक्शन के रास्ते चलेगी। इस दौरान ट्रेन जालंधर सिटी, कपूरथला और सुल्तानपुर लोधी स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इसकी दो यात्राएं प्रभावित होंगी।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। यात्री ट्रेन के परिचालन से संबंधित ताजा जानकारी के लिए NTES की वेबसाइट/ऐप देख सकते हैं या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button