Ferozepur News

बाढ़ प्रभावितो की मदद के लिए डीसीएम ग्रुप ने राज्यपाल को सौंपा 2.50 लाख का चैक, जिला प्रशासन को भेंट की राहत सामग्री

बाढ़ प्रभावितो की मदद के लिए डीसीएम ग्रुप ने राज्यपाल को सौंपा 2.50 लाख का चैक, जिला प्रशासन को भेंट की राहत सामग्री
बाढ़ प्रभावितो की मदद के लिए डीसीएम ग्रुप ने राज्यपाल को सौंपा 2.50 लाख का चैक, जिला प्रशासन को भेंट की राहत सामग्री
फिरोजपुर, 4 सितम्बर, 2025,  बाढ़ प्रभावित लोगो की मदद के लिए डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने एक बार फिर से सहायता के लिए दोनो हाथ आगे बढ़ाते हुए खुले दिल से गांवो में जाकर जनता की सेवा की है। डॉयरैक्टर मनजीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को फ्लॅड रिलिफ फंड के तहत इंडियन रैडक्रास सोसायटी को  2.50 लाख रूपए का चैक सीईओ डा. अनिरूद्ध गुप्ता की तरफ से भेंट किया गया है। जिसके बाद गवर्नर द्वारा डीसीएम ग्रुप की सराहना करते हुए कहा कि सभी को बाढ़ जैसे हालातो से निपटने के लिए सेवा कार्य के लिए हाथ आगे बढ़ाने चाहिए।
मनजीत ढिल्लो ने बताया कि डीसीएम ग्रुप द्वारा जिला प्रशासन को भारी मात्रा में राहत सामग्री भी भेंट की गई है, जिसे बाढ़ पीढि़तो में वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डीसीएम के अंतर्गत चल रहे विभिन्न स्कूलो के स्टॉफ सदस्यो द्वारा ग्रामीणो के लिए चाय, बिस्किट, डबल रोटी की सेवा निरंतर की जा रही है ताकि किसी को भी कोई दिक्कत महसूस ना हो।
समूह के प्रवक्ता विक्रमादित्या शर्मा ने बताया कि डीसीएम के सदस्यो द्वारा बाढ़ के बाद भी ग्रामीणो की भलाई के लिए अनेको कार्य करने की योजना बनाई जा रही है ताकि हालातो को सामान्य बनाया जा सके।  उन्होंने कहा कि डीसीएम द्वारा हमेशा ही संकट की स्थिति में खुले दिल से लोगो की सेवा की जाती है। उसमें चाहे 1971 का युद्ध या फिर 1988 की बाढ़, कोविड-19 के अलावा वर्ष 2023  की बाढ़ में भी लोगो की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। उन्होंने कहा कि डीसीएम ग्रुप एक शैक्षणिक संस्था होने के साथ-साथ सामाजिक संस्था भी है, जोकि समाजसेवा के कार्यो में सबसे अहम रोल अदा करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button