Ferozepur News

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू द्वारा बाल निकेतन विद्यालय का निरीक्षण

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू द्वारा बाल निकेतन विद्यालय का निरीक्षण

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू द्वारा बाल निकेतन विद्यालय का निरीक्षण

फ़िरोज़पुर, जुलाई, 29, 2025: मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू ने कल दिनांक 28.07.2025 बाल निकेतन विद्यालय का दौरा कर वहां की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया तथा उनके भविष्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर बातचीत की।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने बच्चों से पूछा कि वे बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपने सपनों को साझा किया, जिसे सुनकर उन्होंने उन्हें सही दिशा में मेहनत करने और अनुशासन का पालन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें कड़ी मेहनत, स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम व योग एवं सकारात्मक सोच का महत्व समझाया। उन्होंने बच्चों से कहा कि जीवन मे सफल होने के अपने माता-पिता और शिक्षकों की बातें हमेशा माननी चाहिए।

मंडल रेल प्रबंधक ने विद्यालय प्रशासन को बच्चों के समग्र विकास हेतु और बेहतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया और अपने बहुमूल्य सुझाव भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button