Ferozepur News

कर्तव्य पथ पर बी०एस० एफ० जवान शहीद: राष्ट्र द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित

कर्तव्य पथ पर बी०एस० एफ० जवान शहीद: राष्ट्र द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित

कर्तव्य पथ पर बी०एस० एफ० जवान शहीद: राष्ट्र द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित

फिरोजपुर – 8-7-2025:  आज फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जवानों द्वारा ड्यूटी के निर्वहन के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर और समर्पित जवान हेड कांस्टेबल डालू राम को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रसेवा के 30 गौरवपूर्ण वर्षों के पश्चात अनुशासन, साहस और निष्ठा के प्रतीक रहे श्री डालू राम ने कल कर्तव्य पथ पर सीमा की सुरक्षा में तैनात रहते हुए अंतिम सांस ली।

राजस्थान के बाड़मेर जिले से आने वाले इस वीर सपूत ने देश के कई संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा और निर्भीकता के साथ किया। उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान असाधारण रणनीतिक कौशल और वीरता का प्रदर्शन कर यह सिद्ध किया कि वह एक सच्चे राष्ट्रभक्त और कुशल सैनिक थे।

पंजाब की सीमा पर तस्करी विरोधी अभियान के दौरान भी उन्होंने साहस और कर्तव्यपरायणता की मिसाल पेश की। अंतिम क्षणों तक अपने फर्ज पर डटे रहकर वे वीरगति को प्राप्त हुए। श्री डालू राम न केवल एक जांबाज़ सैनिक थे, बल्कि अपने साथियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी रहे।

उनकी शहादत न केवल उनके साथियों के लिए बल्कि पूरे बी०एस०एफ० के लिए गर्व का विषय है। हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि शहीद डालू राम का बलिदान सदैव अमर रहेगा।

शहीद हेड कांस्टेबल डालू राम की वीरता और समर्पण को शत शत नमन।
जय हिंद!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button