Ferozepur News

अबोहर के संजय वर्मा की हत्या पर  गहरा शोक व्यक्त किया

अबोहर के संजय वर्मा की हत्या पर  गहरा शोक व्यक्त किया
अबोहर : 07 जुलाई 2025 उत्तर भारत के प्रसिद्ध ड्रेस डिज़ाइनर न्यू वियर वैल के संचालक जगत वर्मा के भाई संजय वर्मा की हत्या पर  सामाजिक कार्यकर्ता समाज सुधार सभा और आल ट्रेड व्यापार मंडल लाइन पार क्षेत्र के प्रधान राजेश गुप्ता ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री गुप्ता ने कहा कि इस सरकार में पंजाब में अमन कानून की धज्जियाँ उड़ चुकी है। हर आमजन खौफ के साए में जी रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आए दिन व्यापारियों पर हो रहे हमले और हत्या सरकार की नाकामी को दर्शाता है।
 श्री गुप्ता ने कहा कि श्री संजय वर्मा की असामयिक मृत्यु बेहद हतप्रभ करने वाली घटना है। मिलनसार,  शांत, सौम्य ,मृदुभाषी, धीर -गंभीर रहने वाले संजय वर्मा परिवार, समाज और व्यापार के क्षेत्र की अपूर्णीय  क्षति है, जो रिक्तता वह छोड़ कर गए है वह कभी भी और कोई भी नहीं, भर पाएगा।
श्री गुप्ता ने कहा कि  सभा के  सभी सदस्य ईश्वर से श्री संजय वर्मा की आत्मिक शांति हेतु प्रार्थना करते हैं और परमपिता परमात्मा वर्मा परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button