Ferozepur News
स्वदेशी जागरण मंच ने 4 पीढ़ियों से डॉक्टर चले आ रहे डॉक्टर अश्वनी शर्मा जी का डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में सम्मानित किया

स्वदेशी जागरण मंच ने 4 पीढ़ियों से डॉक्टर चले आ रहे डॉक्टर अश्वनी शर्मा जी का डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में सम्मानित किया
फ़िरोज़पुर, जुलाई 2, 2025: स्वदेशी जागरण मंच फिरोजपुर द्वारा बांके बिहारी मंदिर में स्वदेशी प्रचार का कार्यक्रम किया। जिसमें 4 पीढ़ियों से डॉक्टर चले आ रहे डॉक्टर अश्वनी शर्मा जी का डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया।
इस दौरान 100 लोग उपस्थित रहे और स्वदेशी पत्रक वितरण के अलावा स्वदेशी का प्रचार किया गया। सभी ने खूब स्वदेशी प्रॉडक्ट खरीदने का प्रण लिया।