Ferozepur News

विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता का हुआ पोस्टर रिलीज़ 

विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता का हुआ पोस्टर रिलीज़ विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता का हुआ पोस्टर रिलीज़ 

फ़िरोज़पुर, 10.11.2022: उपरोक्त सम्बंधित विस्तृत जानकारी देते हुए स्कूल के डायरेक्टर डा एस ऍन रुद्रा ने बताया कि विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल प्रांगण में 11 – 13 नवंबर तक राज्य स्तर की फेंसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसका पोस्टर रिलीज़ आज जिला फेंसिंग एसोसिएशन, फ़िरोज़पुर के चेयरमैन, सी ए एवं सह-चेयरमैन जेनेसिस इंस्टिट्यूट ऑफ़ डेंटल साइंस और रिसर्च, श्री गगनदीप सिंघल, के कर कमलो से किया गया।
डा रुद्रा ने इस प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता अंडर 14 एवं कैडेट 17 के प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में पंजाब के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आएंगे एवं अपने खेल के जोहर इस प्रतियोगिता में दिखाएंगे।
श्री गगनदीप सिंघल ने पोस्टर रिलीज़ करते हुए इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभ कामनाएं दी।
इस अवसर पर श्री गौरव सागर भास्कर जिला फेंसिंग एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी व सयुंक्त सचिव श्री दविंदर नाथ शर्मा, श्री सपन वत्स एवं श्री दर्शन सिंह सिद्धू मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button