Ferozepur News

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारी समाज सेवा के कार्यों तथा सामाजिक कुरीतियों के दूर करने पर डाले अपना योगदान : बलजीत

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारी समाज सेवा के कार्यों तथा सामाजिक कुरीतियों के दूर करने पर डाले अपना योगदान : बलजीत ङ्क्षसह

police elders day

फाजिल्का, 21 दिसम्बर : स्थानीय एस.एस.पी. कार्यालय में पुलिस एलडर्ज दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
इस अवसर डी.एस.पी. (मुख्यालय) बलजीत ङ्क्षसह ने सेवानिवृत्त एस.पी. सुच्चा ङ्क्षसह समरा, इंस्पैक्टर राज ङ्क्षसह, हैड कांस्टेबल जागीर ङ्क्षसह, सिपाही बलदेव राज व सत्य प्रकाश को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस कॢमयों के साथ विचार विमर्श किया गया और सेवा कार्यों संबंधी विचार चर्चा की गई। डी.एस.पी. बलजीत ङ्क्षसह ने कहा कि उनके कार्यालय में कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
अपने संबोधन में बलजीत ङ्क्षसह ने कहा कि भले ही पुलिस अधिकारी व कर्मचारी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो गए हैं परन्तु फिर भी वे विभाग का अभिन्न अंंग होते हैं। सेवानिवृत्त अधिकारियों व कॢमयों से उनको कई कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को समाज सेवी कार्यों में भाग लेने तथा समाजिक कुरीतियों के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में एस.एस.पी. कार्यालय के इंस्पैक्टर सुरक्षा सुरिन्द्र पाल, हैड कलर्क राजिन्द्र कुमार शर्मा व अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button