Ferozepur News

त्योहारी सीजन में फिरोजपुर मंडल का शानदार प्रदर्शन, 58 लाख यात्रियों को दी सुगम यात्रा सुविधा

पिछले वर्ष की तुलना में 9 लाख अधिक यात्रियों ने किया रेल सफर, विशेष ट्रेनों के 168 फेरे संचालित

त्योहारी सीजन में फिरोजपुर मंडल का शानदार प्रदर्शन, 58 लाख यात्रियों को दी सुगम यात्रा सुविधा

त्योहारी सीजन में फिरोजपुर मंडल का शानदार प्रदर्शन, 58 लाख यात्रियों को दी सुगम यात्रा सुविधा

पिछले वर्ष की तुलना में 9 लाख अधिक यात्रियों ने किया रेल सफर, विशेष ट्रेनों के 168 फेरे संचालित

फिरोजपुर, 18 नवंबर 2026: फिरोजपुर रेल मंडल ने वर्ष 2026 के त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की बढ़ी हुई भीड़ का सफलतापूर्वक प्रबंधन करते हुए लगभग 58 लाख यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराई। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन, नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने तथा यात्री संख्या की लगातार निगरानी जैसे प्रभावी कदम उठाए गए। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप मंडल ने पिछले वर्ष की तुलना में अपने परिचालन प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया।

त्योहारी सीजन 2026 के दौरान फिरोजपुर मंडल एवं समन्वयकारी मंडलों द्वारा कुल 168 विशेष ट्रेन फेरे संचालित किए गए, जबकि वर्ष 2025 में इसी अवधि के दौरान 128 फेरे संचालित किए गए थे। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में 40 अतिरिक्त विशेष ट्रेन फेरे चलाए गए और प्रतिदिन औसतन लगभग एक अतिरिक्त विशेष ट्रेन फेरा उपलब्ध कराया गया।

इस वर्ष नियमित एवं विशेष ट्रेनों के माध्यम से लगभग 58 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 49 लाख थी। इस प्रकार यात्रियों की संख्या में लगभग 9 लाख की वृद्धि दर्ज की गई। मंडल में प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों की औसत संख्या भी पिछले वर्ष के लगभग 1.10 लाख से बढ़कर इस वर्ष 1.28 लाख हो गई। इसके चलते प्रतिदिन लगभग 17,500 अतिरिक्त यात्रियों को रेल यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

कुल यात्रियों में से लगभग 56 लाख यात्रियों ने नियमित रेल सेवाओं के माध्यम से, जबकि 1.54 लाख यात्रियों ने मांग के आधार पर संचालित विशेष ट्रेनों (ट्रेन ऑन डिमांड) के माध्यम से अपने गंतव्य तक यात्रा की।

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अधिक मांग वाले रेल मार्गों पर नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए गए। इस वर्ष त्योहारी अवधि के दौरान कुल 77 अतिरिक्त कोच लगाए गए, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 54 कोच लगाए गए थे। इस प्रकार अतिरिक्त कोच लगाने के मामले में लगभग 43 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने बताया कि विशेष ट्रेनों के संचालन और यात्रियों की मांग की रियल-टाइम निगरानी के माध्यम से फिरोजपुर मंडल ने त्योहारी सीजन में लाखों यात्रियों को बेहतर एवं विश्वसनीय रेल संपर्क और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी प्रबंध किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button