
छठ पर्व को देखते हुए रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु नियमित निर्धारित ट्रेनों के अलावा 15 जोड़ी त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन

छठ पर्व को देखते हुए रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु नियमित निर्धारित ट्रेनों के अलावा 15 जोड़ी त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन
फिरोजपुर, 10-11-2026: फिरोजपुर मंडल के द्वारा छठ पर्व को देखते हुए रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु नियमित निर्धारित ट्रेनों के अलावा 15 जोड़ी त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। दिनांक 09.11.2026 को चार त्योहार स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया गया जिसमें त्यौहार स्पेशल 04638 जो अमृतसर से छपरा, त्यौहार स्पेशल 04640 छेहरटा से मुजफ्फरपुर, त्यौहार स्पेशल 04656 लुधियाना से सहरसा तथा त्यौहार स्पेशल 04660 लुधियाना से पूर्णिया संचालित किया गया।
आज तीन त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। त्यौहार स्पेशल 04658 लुधियाना से सहरसा, त्यौहार स्पेशल 04662 लुधियाना से दरभंगा तथा त्यौहार स्पेशल 04616 फिरोजपुर कैंट से पटना के लिए संचालित किया जा रहा है।
11 नवम्बर को चार त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा। त्यौहार स्पेशल 04662 लुधियाना से दरभंगा के लिए सुबह 06:30 बजे, त्यौहार स्पेशल 04652 जो अमृतसर से जयनगर के लिए सुबह 10:55 बजे , त्यौहार स्पेशल 04656 जो लुधियाना से सहरसा के लिए शाम 17:35 बजे तथा त्यौहार स्पेशल 04624 जो अमृतसर से कोलकाता के लिए रात्रि 20:10 बजे चलेगी। रेलयात्रियों से अनुरोध है कि इन त्यौहार स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठायें।
मंडल कार्यालय, फिरोजपुर स्थित वार रूम से अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना एवं ढंढारी कलां रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ट्रेनों एवं भीड़ नियंत्रण की मौजूदा स्थिति पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। । वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्थित यात्री सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है ताकि सभी रेलयात्रियों को सुरक्षित अपनी मंजिल तक पहुँचाया जा सके।
यात्रियों से अनुरोध है कि संयम एवं धैर्य बनाए रखें। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलगाड़ियों का उचित इंतजाम है। ज्वलनशील पदार्थ एवं भारी सामान लेकर यात्रा न करें तथा सुविधाजनक यात्रा के लिए डिजिटल भुगतान को प्राथमिकता दें।




