साबरमती-कटरा एक्सप्रेस अब श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक चलेगी
साबरमती-कटरा एक्सप्रेस अब श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक चलेगी
फिरोजपुर, 18 अगस्त 2026: रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ट्रेन नंबर 19223/19224 साबरमती बीजी–जम्मू तवी–साबरमती बीजी एक्सप्रेस का विस्तार श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक करने का निर्णय लिया है।
ट्रेन नंबर 19223 साबरमती बीजी से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए 18 अक्टूबर 2026 से चलेगी, जबकि ट्रेन नंबर 19224 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से साबरमती बीजी के लिए 20 अक्टूबर 2026 से संचालित होगी। दोनों ट्रेनें प्रतिदिन चलेंगी।
विस्तार के बाद इस ट्रेन को सांबा, बड़ी ब्राह्मणा और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।
इस सेवा के विस्तार के मद्देनजर 18 से 25 अक्टूबर 2026 तक कई अन्य ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। इनमें वंदे भारत एक्सप्रेस के अलावा कटरा–कालका, कटरा–कामाख्या और कटरा–गाजीपुर सहित अन्य ट्रेन सेवाएं शामिल हैं।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेनों का नवीनतम समय-सारणी जानने के लिए नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) की वेबसाइट/ऐप देखने या 139 पर डायल करने की सलाह दी गई है।






