Ferozepur News

“बीडीयू बैठक में हुई चर्चा : मिनी रेक सुविधा से कंटेनर लोडिंग को मिलेगा बढ़ावा।”

“बीडीयू बैठक में हुई चर्चा : मिनी रेक सुविधा से कंटेनर लोडिंग को मिलेगा बढ़ावा।”

फिरोजपुर, 6-8-2026: मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में आज मंडल कार्यालय, फिरोजपुर में व्यापार विकास इकाई (बीडीयू) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेलवे बोर्ड की नई गाइडलाइन्स के तहत कंटेनर लोडिंग के लिए एक वर्ष की अवधि तक मिनी रेक (25 कंटेनर) की सुविधा लागू किए जाने पर विस्तार से चर्चा हुई। कंटेनर लोडिंग के लिए अब 25 कंटेनरों के साथ मिनी रेक की सुविधा मिलने से व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे कम समय में अधिक कंटेनर लोडिंग संभव होगी और माल परिवहन को भी गति मिलेगी। बैठक में कॉन्कोर के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. राकेश कुमार तथा टर्मिनल प्रबंधक, फिल्लौर श्री विक्रम प्रताप सिंह ने भाग लिया।

बैठक में रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई जा रही माल ढुलाई सुविधाओं, समयबद्ध रेक उपलब्धता, लोडिंग-अनलोडिंग व्यवस्थाओं तथा भविष्य में फ्रेट ट्रैफिक बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। कारोबारियों को बेहतर कार्गो परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल के गति शक्ति कार्गो टर्मिनल के संचालन और उससे मिलने वाले लाभों पर भी चर्चा की गई। कॉन्कोर अधिकारियों ने माल परिवहन में बेहतर समन्वय स्थापित करने के विभिन्न उपायों पर अपने सुझाव साझा किए।

बैठक में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (एफएस) श्री परमदीप सिंह सैनी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री गुरुशरण पाठक सहित अन्य रेलवे अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button