बॉर्डर मॉडल यूनाईटेड नैशन 2.0 में विद्यार्थियो ने किया देश-विदेश के नेताओ का प्रतिनिधित्व, विश्व शांति पर की चर्चा
- 500 से ज्यादा डैलिगेट्स ने किया नेताओ का प्रतिनिधित्व, वल्र्ड इन कंफलिक्ट फ्राम वैस्ट एशिया टू द इंडो पैसिफिक थीम पर हो रही विस्तृत चर्चा-
बॉर्डर मॉडल यूनाईटेड नैशन 2.0 में विद्यार्थियो ने किया देश-विदेश के नेताओ का प्रतिनिधित्व, विश्व शांति पर की चर्चा
– 500 से ज्यादा डैलिगेट्स ने किया नेताओ का प्रतिनिधित्व, वल्र्ड इन कंफलिक्ट फ्राम वैस्ट एशिया टू द इंडो पैसिफिक थीम पर हो रही विस्तृत चर्चा-
-अनिरूद्ध गुप्ता बोले: फिरोजपुर का नाम विश्व के मानचित्र पर चमका रहे यहां के विद्यार्थी-

फिरोजपुर, 25 जुलाई, 2026: विद्यार्थियो को देश-विदेश की राजनीति से परिचित करवाने तथा उनमें नेतृत्व की भावना पैदा करने के उद्देश्य से डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा 80 वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में आयोजित बॉर्डर एम.यू.एन 2.0 फ्राम बैटल फील्ड टू बोर्डरूम्स -मॉडल यूनाईटेड नैशन- सफलतापूर्ण सम्पन्न हुआ। दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल में वल्र्ड इन कंफलिक्ट फ्राम वैस्ट एशिया टू द इंडो पैसिफिक थीम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में देश-विदेश की कुटनीति राजनीति, विश्व शांति सहित अन्य चर्चा में विद्यार्थियो ने खुलकर नेताओ का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने विचार रखे। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा इजरायल हामस कंफलिक्ट, रशिया यूक्रेन कंफलिक्ट, ईरान इजरायल टैंशन, चाइना ताइवान कंफलिक्ट के अलावा गलोबल वार पर खुलकर चर्चा की जा रही है।
कन्वीनर स्तुति सचदेवा ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन एसबीएस यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. सुरेश कुमार शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में हिस्सा लिया, जबकि समूह के सीओओ मेजर जरनल वीर भट्ट रिटायर्ड, डायरैक्ट एडमिन ब्रिगेडियर नवदीप माथुर, मनजीत ङ्क्षसह ढिल्लों, प्रिंसिपल रूचि पांडे, डा. हर्षा भोला, विजय बहल, कमांडैट मुकेश कुमार, कर्नल नरेश, संजना मित्तल विशेष रूप से पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसीएम ग्रुप के सीनियर डायरैक्टर अकैडमिक्स डा. रागिनी गुप्ता ने की। दीप प्रवज्ज्लन के साथ आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियो ने नृत्य के माध्यम से भव्य प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के चीफ एडवाइजर मुस्तफा कपासी है, जबकि चैयरपर्सन ललित परिंजा, आदित्या राज सिह चुदासवा, धु्रवराज ङ्क्षसह झाला, सेजन अगावन, सिद्धार्थ गुप्ता, श्रेय जोशी, जाहनवी कौशल है।
वीसी डा. सुरेश शर्मा ने डीसीएम ग्रुप द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की भरजोर शब्दो में सराहना की। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिला होने के बावजूद डीसीएम ग्रुप ने जिले को शिक्षा का हब बना दिया है, जिसके लिए डा. अनिरूद्ध गुप्ता बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि हमारे शहर में इस तरह का बड़ा कार्यक्रम होना बहुत बड़ी है। विद्यार्थी स्कूली जीवन से ही अगर नेतृत्व सीख ले तो देश तरक्की के मार्ग पर अग्रसर होगा और जल्द विश्व गुरू बनेगा।
डा. रागिनी गुप्ता ने कहा कि भोगोलिक दृष्टि से बेशक फिरोजपुर बार्डर पर स्थित है, लेकिन यहां के विद्यार्थियो में इतना टैलेंट है कि वह जिले का नाम विश्व के मानचित्र पर चमका रहे है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर एमयूएन 2.0 कार्यक्रम में विद्यार्थियो ने जिस तरह से अपना प्रदर्शन कर रहे है, उनकी सभी ने खूब सराहना की।
एम.यू.एन 2.0 आठवी से बाहरवी तक के विद्यार्थियो के मध्य हो रहा है और इसमें राज्य के बॉर्डर जिलो सहित आसपास के क्षेत्रो जैसे कि पुणे, श्री गंगानगर, आस्ट्रेलिया, दुबई, अंबाला, कोटकपूरा, लुधियाना, हिसार, पंचकूला, अमृतसर, फाजिल्का, गुरदासपुर, पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा के स्कूलो के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 7 कमेटियो का गठन किया गया है, जिसमें यूनाइटेड नैशन जनरल असैंबली, यूनाइटेड नैशन सिक्योरिटी काऊंसिल, यूनाइटिड नैशन हयूमन राइटस काऊंसिल, डिस आर्मामेंट एंड इंटरनैशनल सिक्योरिटी कमेटी, लोकसभा, नार्थ एटलांटिक ट्रिटी आग्रेनाइजेशन, कमेटी फार रैपिड इंटरनैशनल स्ट्रेटेजिक एमरजैंसी सिमूलेशन शामिल है। हर कमेटी को एक एजेंडा दिया गया है, जिसमें डेलिगेट को किसी ना किसी देश के नेता के रूप में नेतृत्व कर रहे है।





