Ferozepur News

नीट में डीसीएम ग्रुप के 21 भावी डॉक्टरो ने गाढ़े झंडे

नीट में डीसीएम ग्रुप के 21 भावी डॉक्टरो ने गाढ़े झंडे

नीट में डीसीएम ग्रुप के 21 भावी डॉक्टरो ने गाढ़े झंडे
– डीसीएम के होनहार विद्यार्थियो ने भावी डॉक्टर बन देश की सेवा करने की तरफ बढ़ाया कदम-
-विद्यार्थियो को सीईओ डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने दी शुभकामनाएं-
-सख्त मेहनत और दृढ़ इरादो से ही सफलता को छूआ जा सकता है: गुप्ता-
फिरोजपुर, 17 जुलाई, 2026
शिक्षा  के क्षेत्र में आए दिन नए कीर्तिमान स्थापित करने वाले डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के 21 विद्यार्थियो ने नैशनल इलीजिबिल्टी कम-एंट्रैंस टैस्ट -नीट- में ऑल इंडिया में बढिय़ा  रैंक हासिल कर डॉक्टर बनने की तरफ कदम अग्रसर किया है। हैड सीनियर सैकेंडरी डा. ललित मोहन गुप्ता ने कहा कि इस परीक्षा में विद्यार्थियो ने अच्छे अंक लेकर देश के सर्वोच्च मैडिकल संस्थान से चिकित्सा की पढ़ाई करने की तरफ कदम बढ़ाया है। सीईओ डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने भावी डॉक्टर्स व उनके अभिभावको को शुभकामनाए देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सख्त मेहनत व दृढ़ इरादो से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। जिस सोच के साथ आजादी से पहले एम.आर दास ने डीसीएम ग्रुप की स्थापना की थी, आज उनका सपना साकार हो रहा है।
डून जुनियर कालेज की पलक ने 99.22 परसैंटाइल, एलिशा ने 98.78 परसैंटाइल, आगमप्रीत कौर ने 97.64 परसैंटाइल, सिमरण ने 97.4 परसैंटाइल, अपराजिता डोडा ने 97.15 परसैंटाइल, नवलीन कौर ने 95.59 परसैंटाइल, दिलबाग छाबड़ा ने 95.45 परसैंटाइल,  ऋषि चुघ ने 95.19 परसैंटाइल, शब्द वत्स ने 94.78 परसैंटाइल, सुहिरद कौर ने 94.75 परसैंटाइल, ऐंजल ने 94.14 परसैंटाइल,  अमानदीप कौर ने 93.84 परसैंटाइल, अनन्या जयसवाल ने 90.94 परसैंटाइल, प्रिया ने 90.37 परसैंटाइल, दिवलीन कौर ने 89.96 परसैंटाइल अंक हासिल किए है।
डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल के गुरप्रीत सिंह ने 99.22 परसैंटाइल, आरूषि वधवा ने 95.59 परसैंटाइल, सोनमप्रीत कौर ने 88.04 परसैंटाइल अंक हासिल किए है।
वहीं डीसीएम प्रैजेडेंसी स्कूल की अदिति बांसल ने 97.15 परसैंटाइल, गारगी शर्मा ने 96.27 परसैंटाइल, सिमरणजीत कौर बत्तरा ने 91.31 परसैंटाइल हासिल किए है।
एक दशक से डीसीएम के एक हजार से ज्यादा डॉक्टर यूजी नीट की पढ़ाई को सम्पन्न कर देश-विदेश में पीजी नीट की पढ़ाई कर रहे है और विश्व के बेहतरीन अस्पतालो में सेवाए दे रहे है।
डा. ललित मोहन गुप्ता ने कहा कि डीसीएम ग्रुप के  पिछले 80 वर्ष के इतिहास में इस स्कूल ने अनेको आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील सहित विभिन्न उच्च पदो पर नियुक्त अधिकारी तैयार किए है। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा मुहैया करवाने में प्रिंसिपल याचना चावला, प्रिंसिपल डा. रूचि पांडे, प्रिंसिपल रजनी कालरा, प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल के अलाव हैड डीजेसी अजय मित्तल, डा. सुरेश शर्मा, सन्नी सचदेवा, शिवम कक्कड़  सहित अन्य का खास योगदान है।
रोजाना 15 घंटे की पढ़ाई के बार मिली सफलता: पलक
पलक ने बताया कि पिछली बार भी नीट में वह अव्वल रही थी, लेकिन जब दोबारा नीट की परीक्षा देनी पड़ी तो उसक एक बार तो समझों हौंसला टूट गया था, लेकिन उसने हार नहीं मानी। उसने कहा कि बचपन से ही दिल में डाक्टर बनने का अरमान था और माता-पिता ने भी हौंसलो को पंख दिए। उसके पिता अजेश सिंगला बिजनैसमेन है और माता पूनम सिंगला गृहणि है। पलक ने बताया कि रोजाना 15 घंटे पढ़ाई की और मन में सकरात्मक विचार रखे। यहीं कारण है कि उसने 99.22 परसैंटाइल अंक हासिल किए है। उसने बताया कि वह डाक्टर बनकर अपना सपना पूरा करने के अलावा जरूरतमंदो की सेवा में भी अहम भूमिका निभाएगी। जैसे ही उसका शानदार रिजल्ट आया तो मन में खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा और वह नाच उठी थी। पिता अजेश सिंगला बताते है कि अपने बच्चों के सपनों को पूरा करने में उनकी शुरूआती दोर से ही पूरी कोशिश रही है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा इस समय नैशनल इंस्टीच्यूट आफ टैक्नोलाजी दिल्ली में पढ़ाई कर रहा है। अपने बच्चों को सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ता देख कई बार उसकी आंखो सें खुशी के आंसू ही बंद नहीं होते है।  पलक के दादा सुरजीत सिंगला बताते कि बच्चों की सफलता ही उनके जीवन की असली कमाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button