प्लास्टिक मुक्त समाज का संदेश लेकर डीसीएम इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली पेपर बैग रैली

प्लास्टिक मुक्त समाज का संदेश लेकर डीसीएम इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली पेपर बैग रैली
फिरोजपुर, 11 जुलाई 2026: पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने और प्लास्टिक के लिफाफों के उपयोग ना करने के उद्देश्य से डीसीएम इंटरनेशनल स्कूल द्वारा जीरा गेट क्षेत्र में पेपर बैग जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों से आमजन को अवगत कराते हुए पर्यावरण अनुकूल पेपर बैग के उपयोग को बढ़ावा देना था।
प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने बताया कि रैली में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। उनके हाथों में से नो टू प्लास्टिक, पेपर बैग अपनाएं, प्रकृति बचाएं तथा हरित भविष्य के लिए आज ही कदम बढ़ाएं जैसे प्रेरणादायक संदेशों वाले पोस्टर और बैनर थे। विद्यार्थियों ने बाजार में दुकानदारों और राहगीरों से बात कर प्लास्टिक की जगह पेपर बैग अपनाने की अपील की तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया।
जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों ने बाजार के दुकानदारों को अपने हाथों से तैयार किए गए पेपर बैग भी वितरित किए। दुकानदारों ने विद्यालय की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में प्लास्टिक के स्थान पर पेपर बैग के उपयोग को बढ़ावा देने का भरोसा दिलाया।
इस रैली का आयोजन एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर कविता शर्मा के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।
प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर, परिवार और समाज में पेपर बैग के उपयोग को बढ़ावा देने तथा प्लास्टिक मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुपरवाइजर सौरभ शर्मा, अकादमिक कोऑर्डिनेटर मनजीत कौर तथा आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षक रमेश तिवारी भी उपस्थित रहे।





