वी.डब्ल्यू.एस. रेडियो 90.0 द्वारा लोगों की आवाज़ों को बुलंद करने के लिए ‘लोक आवाज़ – वी.डब्ल्यू.एस. कम्युनिटी वॉयस ’ की शुरुआत
VWS Radio 90.0 Launches ‘Lok Awaaz – VWS Community Voices’ to Amplify Community Voices
वी.डब्ल्यू.एस. रेडियो 90.0 द्वारा लोगों की आवाज़ों को बुलंद करने के लिए ‘लोक आवाज़ – वी.डब्ल्यू.एस. कम्युनिटी वॉयस ’ की शुरुआत

फ़िरोज़पुर के इकलौते कम्युनिटी रेडियो स्टेशन, वी.डब्ल्यू.एस. रेडियो 90.0 ने “लोक आवाज़ – वी.डब्ल्यू.एस. कम्युनिटी वॉयस” नामक एक अनूठे कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य पूरे क्षेत्र से प्रेरणादायक आवाज़ों और सार्थक चर्चाओं को एक साझा मंच प्रदान करना है। इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन डॉ. गौरव सागर भास्कर (चेयरमैन, वी.डब्ल्यू.एस.) और डॉ. एस. एन. रुद्रा (डायरेक्टर, वी.डब्ल्यू.एस.) द्वारा स्कूल के अधिकारियों महिमा कपूर (वी. पी. एडमिन, वी.डब्ल्यू.एस.), शिप्रा अरोड़ा (वी. पी. एकेडमिक्स, वी.डब्ल्यू.एस.), सपन वत्स (पी.आर.ओ.) और दर्शन सिद्धू (खेल कोऑर्डिनेटर) की उपस्थिति में किया गया।

डॉ. एस. एन. रुद्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि फ़िरोज़पुर को प्रेरणादायक कहानियों को उजागर करने और महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए ‘लोक आवाज़’ जैसे मंचों की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्यक्रम सार्थक बातचीत को बढ़ावा देगा, लोगों की भागीदारी को मजबूत करेगा और नागरिकों को समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा।
‘लोक आवाज़ – वी.डब्ल्यू.एस. कम्युनिटी वॉयस’ का उद्देश्य समाज के सदस्यों को एक मंच प्रदान करना और विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाली हस्तियों को मान्यता देना है। इस कार्यक्रम में फ़िरोज़पुर की प्रमुख हस्तियों के विशेष इंटरव्यू शामिल किए जाएंगे और समाज को प्रेरित व जागरूक करने के लिए समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, युवाओं का विकास, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, एंटरप्रेन्योरशिप और अन्य जन कल्याणकारी अभियानों जैसे विषयों को शामिल किया जाएगा।
इस अभियान की एक अनूठी विशेषता यह है कि ये इंटरव्यू विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल के छात्रों द्वारा लिए जाएंगे, जिससे उन्हें बातचीत करने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा और उनके संवाद, शोध, नेतृत्व और इंटरव्यू के कौशल का विकास होगा।
VWS Radio 90.0 Launches ‘Lok Awaaz – VWS Community Voices’ to Amplify Community Voices
Ferozepur’s only Community Radio Station, VWS Radio 90.0, has launched “Lok Awaaz – VWS Community Voices,” a unique community engagement initiative aimed at providing a platform for inspiring voices and meaningful conversations from across the region. The programme was formally inaugurated by Dr. Gaurav Sagar Bhaskar, Chairman, VWS, and Dr. S. N. Rudra, Director, VWS, along with school officials Mahima Kapoor, VP Admin, VWS, Shipra Arora, VP Academics, VWS, Sapan Vats, PRO, and Darshan Sidhu, Coordinator Sports.
Dr. S. N. Rudra appreciated the initiative and said that Ferozepur needs platforms like Lok Awaaz to highlight inspiring stories and create awareness about important social issues. He expressed confidence that the programme would promote meaningful dialogue, strengthen community participation, and encourage citizens to contribute positively towards society.
Lok Awaaz – VWS Community Voices aims to provide a platform for members of the community and recognise individuals who have made significant contributions in different fields. The programme will feature exclusive interviews with distinguished personalities from Ferozepur and cover topics such as social service, women empowerment, education, youth development, health awareness, environmental conservation, entrepreneurship, and other public welfare initiatives to inspire and educate the community.
A unique feature of the initiative is that the interviews will be conducted by students of Vivekananda World School, giving them practical exposure while developing their communication, research, leadership, and interviewing skills.





