Ferozepur News

दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल में तीन दिवसीय योग शिविर आयोजित

दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल में तीन दिवसीय योग शिविर आयोजित
दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल में तीन दिवसीय योग शिविर आयोजित
फिरोजपुर, 19 जून 2026: अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल में तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। प्रिंसिपल डा. रूचि पांडे ने बताया कि शिविर में सीमा सुरक्षा बल की 155 बटालियन के अलावा मयंक फाऊंडेशन, रोटरी क्लब डायमंड व गोल्ड के सदस्यों के अलावा स्कूल स्टाफ सदस्यों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि शिवि में जिला योग एसोसिएशन के महासचिव और योग गुरू डा. गुरनाम ङ्क्षसह फरमाह ने योगासन, प्राणायाम करवाकर सभी को स्वस्थ व संतुलित जीवन शैली को बढ़ावा देने की तरफ प्रेरित किया।
शिविर के प्रथम दिन आयोजित योग सत्र ने सभी प्रतिभागियों को ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता से भर दिया। प्रिंसिपल डा. रूचि पांडेय ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक संतुलन प्राप्त करने का एक प्रभावी साधन है। उन्होंने सभी को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button