Ferozepur News

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हार्मनी आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हार्मनी आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हार्मनी आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन

फ़िरोज़पुर, 5 जून, 2026: आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हार्मनी आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दिवस ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन और वनों की कटाई जैसी गंभीर चुनौतियों के प्रति लोगों को सचेत करता है, क्योंकि स्वच्छ पर्यावरण के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इस वर्ष के कार्यक्रम की थीम “इंस्पायर्ड बाय नेचर. फॉर क्लाइमेट. फॉर आवर फ्यूचर.” रखी गई थी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित कॉलेज प्रबंधन के चेयरमैन और परम पर्यावरण प्रेमी श्री धर्मपाल बांसल जी, जो अपने जीवन में अब तक 10 हजार से अधिक पौधों का रोपण करवा चुके हैं, ने इस पर्यावरण मुहिम को आगे बढ़ाया। उनके साथ मैनेजमेंट की डायरेक्टर श्रीमती किरण बांसल जी, डायरेक्टर श्री योगेश बांसल जी और प्रिंसिपल डॉ. एम.पी. सिंह जी के विशेष सहयोग से कॉलेज के हर्बल गार्डन में विभिन्न प्रकार के औषधीय एवं पर्यावरण अनुकूल पौधे लगाए गए।
प्रिंसिपल डॉ. एम.पी. सिंह के दिशा-निर्देशों के अनुसार द्रव्यगुण विभाग के प्राध्यापक डॉ. भूपिन्दर और डॉ. आभा ने सभी पौधों को लगाने में अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर पर्यावरण की सफाई भी की गई, जिसमें सभी ने मिलकर परिसर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इसके साथ ही कॉलेज में पर्यावरण जागरूकता को लेकर एक विशेष प्रेजेंटेशन भी दी गई, जिसके द्वारा विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के महत्व के बारे में समझाया गया।
इस पूरे आयोजन में कॉलेज के समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर अपना पूर्ण सहयोग दिया और भविष्य में भी पर्यावरण की सुरक्षा करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button