Ferozepur News

डीसीएम के स्कूलों में फिरोजपुर मेगा स्पोर्ट्स फेस्टिवल-2026 का आगाज

डीसीएम के स्कूलों में फिरोजपुर मेगा स्पोर्ट्स फेस्टिवल-2026 का आगाज

डीसीएम के स्कूलों में फिरोजपुर मेगा स्पोर्ट्स फेस्टिवल-2026 का आगाज
14 जून तक चलेंगे विभिन्न खेलों के मुकाबले व प्रशिक्षण सत्र, खिलाडय़िों में दिखा उत्साह
फिरोजपुर, 1 जून, 2026
गर्मी के छुट्टियों में विद्यार्थियों सहित अन्य युवाओं को खेलो की तरफ प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से  डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स एवं स्पेड्स (सोसायटी फॉर प्रमोशन एंड डेवलपमेंट फॉर एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स) द्वारा संयुक्त रूप से  फिरोजपुर मेगा स्पोर्ट्स फेस्टिवल-2026 का भव्य शुभारंभ किया गया है। उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा खेल प्रेमियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पूरे परिसर में खेल भावना और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
डीसी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल और डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल में  फैस्टिवल का आयोजन 1 जून से 14 जून तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान क्रिकेट, बास्केटबॉल, रोलर स्केटिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल और योग सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।
उद्घाटन के बाद विभिन्न खेलों से जुड़े प्रतिभागियों ने आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। खिलाडय़िों ने खेलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और जोश का प्रदर्शन करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया। मैदान में मौजूद खिलाडय़िों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
स्कूल की प्रिंसिपल याचना चावला और प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा हैं। खेल बच्चों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, अनुशासन, धैर्य और सकारात्मक सोच का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि यह स्पोर्ट्स फेस्टिवल विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और नई उपलब्धियां हासिल करने का बेहतरीन मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि का प्रयास है कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने के पर्याप्त अवसर मिलें।
फेस्टिवल के दौरान अनुभवी प्रशिक्षक और खेल विशेषज्ञ खिलाडय़िों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देंगे। विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों को अपनी रुचि के अनुसार खेलों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योग सत्र को भी विशेष रूप से शामिल किया गया है।
समारोह के अंत में सभी खिलाडय़िों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों और क्षेत्र के विद्यार्थियों से इस आयोजन का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डीसीएम कैंट के डिप्टी प्रिंसिपल मनीश बांगा, सीनियर जीएम पियूष बेरी, हैड मिस्ट्रेस ऋतिका सोनी, एजीएम इवेंटस हीना अरोड़ा, खेल अधिकारी कमलजीत ङ्क्षसह के अलावा डीसीएम इंटरनैशनल के  जीएम मनरीत सिंह, डीजीएम गगनदीप कौर, हेडमिस्ट्रेस राबिया बजाज, वाइस प्रिंसिपल (सीनियर सेकेंडरी) मधु चोपड़ा सहित खेल विभाग के किशोर सिंह, अवनीत, भारत, ऐश्वर, प्रभदीप कौर, काजल और वीना दत्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button