Ferozepur News

विद्यार्थियों में नेतृत्व की भावना पैदा करने के उद्देश्य से इंवैस्टीचर सैरेमनी का आयोजन

विद्यार्थियों में नेतृत्व की भावना पैदा करने के उद्देश्य से इंवैस्टीचर सैरेमनी का आयोजन

विद्यार्थियों में नेतृत्व की भावना पैदा करने के उद्देश्य से इंवैस्टीचर सैरेमनी का आयोजन

फिरोजपुर, 14 मई, 2026:         विद्यार्थियों में नेतृत्व की भावना पैदा करने तथा उन्हें जिम्मेदार बनाने के उद्देश्य से डीसीएम ग्रुप आफ स्कूल्स द्वारा अपने स्कूलों में इंवैस्टीचर सैरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को दायित्व दिए गए।
डीसी माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल याचना चावला ने बताया कि स्कूल में इंवैस्टीचर सैरेमनी के  दौरान भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें स्कूल प्रशासन द्वारा परमवीर  सिंह संधू को हैड ब्वाय, परमदीप कौर को हैड गर्ल, शौर्य सचदेवा को डिप्टी हैड ब्वाय, अभिनूर कौर को डिप्टी हैड गर्ल, खुशाग्रा मेहत्ता को स्पैशल ब्वाय, गुरकिरत कौर को स्पैशल गर्ल सहित अन्य विद्यार्थियों को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर डिप्टी प्रिंसिपल मनीश बांगा, हैड मिस्ट्रेस ऋतिका सोनी सहित अन्य उपस्थित थे।
दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल के प्रिंसिपल डा. रूचि पांडे ने बताया कि अत्यंक गरिमा, उत्साह और भव्यता के साथ इंवैस्टीचर सैरेमनी का आयोजन हुआ। नव निर्वाचित छात्र परिषद, हाऊस काऊंसलिंग को औपचारिक रूप से दायित्व भी दिए गए। उन्होंने बताया कि नियति गोयल को हैड गर्ल और तनमय कुमार को हैड ब्वाय पद से सम्मानित किया है। उसी तरह विद्यार्थियो को अन्य पद  देने के अलावा विभिन्न हाऊस के कैप्टन भी नियुक्त किए है। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से विद्यार्थियों में स्कूली जीवन से ही नेतृत्व की भावना पैदा होती है। विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों का पालन करने क लिए प्रेरित किया गया।  इस अवसर पर सीनियर जीएम कर्नल राजेश आन्नद, जीएम डा. सैलिन, वीपी सीनियर सैकेंडरी डा. संगीता भारद्वाज, वीपी कैम्ब्रिज बिंदू गुप्ता, हैड एलीमेंट्री व प्राईमरी पूनम सूद, वीपी अकैडमिक्स नीलाक्षी सहित अन्य उपस्थित थे।
डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल के प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने बताया कि स्कूल काऊंसिल में 26 विद्यार्थियों को दायित्व दिए गए है। जिनमें मनकरण को हैड ब्वाय, एकमप्रीत के हैड गर्ल, राहुल को डिप्टी हैड ब्वाय, सुखमनप्रीत को डिप्टी हैड गर्ल, सांची भोला को एक्टिविटी हैड, रीत हांडा को स्टूडेंट एडीटर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूल में भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को शपथ दिलवाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button