
Ferozepur News
दास एंड ब्राउन में डीबीएस यंग एक्सप्लोरर्स-2026 का आयोजन, भविष्य के वैज्ञानिकों ने प्रदर्शित किए 91 विज्ञान प्रोजेक्ट
दास एंड ब्राउन में डीबीएस यंग एक्सप्लोरर्स-2026 का आयोजन, भविष्य के वैज्ञानिकों ने प्रदर्शित किए 91 विज्ञान प्रोजेक्ट
-प्रांरम्भिक मानव से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक की विकास यात्रा को मॉडलों के माध्यम से किया प्रस्तुत, रोबोटिक्स से लेकर स्मार्ट सिटी तक दिखी प्रतिभा-

फिरोजपुर, 28 नवंबर 2026: विद्यार्थियों को विज्ञान, टैक्नोलाजी, इनोवेशन की तरफ प्रोत्साहित करने के मनोरथ से दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल की तरफ से डीबीएस यंग एक्सप्लोरर्स 2026 का आयोजन किया गया, जिसमें भविष्य के वैज्ञानिकों ने अपने माडल बनाकर सभी का दिल जीत लिया।
प्रिंसिपल ज्योतिका शहफात ने बताया कि आयोजन में डा. शिप्रा विशेषातिथि के तौर पर उपस्थित हुए, जिन्होंने शुभारंभ करवाकर विद्यार्थियों की हौंसला अफजाई की और उनके प्रोजैक्ट देखे।
कार्यक्रम का शुभारंभ युवा विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत एक आकर्षक विज्ञान प्रोजेक्ट के साथ हुआ। प्रदर्शनी में सीबीएसई के ग्रेड तीन से पांच तथा कैम्ब्रिज के स्टेज चार से नौवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी की मुख्य थीम प्रारंभिक मानव से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक की विकास यात्रा पर आधारित रही। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से बताया कि किस प्रकार मानव सभ्यता ने समय के साथ विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में तरक्की की है।
प्रदर्शनी में महान वैज्ञानिकों और उनकी सर्च, वनस्पति एवं जीव-जंतुओं की विविधता, प्रारंभिक मानव और आग की खोज, अंतरिक्ष विज्ञान, चंद्रयान मिशन तथा भविष्य के स्मार्ट सिटी जैसे विषयों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित प्रस्तुतियां, खेल एवं प्रश्नोत्तरी, रोबोटिक्स, हाइड्रोपोनिक खेती और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इनोवेशन भी आकर्षण का केंद्र रहे।
विद्यार्थियों ने मानव शरीर, जल संरक्षण और जीवन विज्ञान से संबंधित मॉडल भी प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी में साइंस गैलरी, भोजन की यात्रा, ह्यूमन पीरियॉडिक टेबल और साइंस स्टोरी कॉर्नर जैसे विशेष इंटरैक्टिव सेक्शन भी तैयार किए गए थे। विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की थीम पर आधारित आकर्षक नृत्य प्रस्तुति देकर तकनीक और क्रिएटिविटी का अनूठा संगम पेश किया।
प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, इनोवेशन, तार्किक क्षमता और क्रिएटिविटी को बढ़ावा देना था। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढक़र प्रयोगों और गतिविधियों के जरिए सीखने का अवसर मिला।
इस अवसर पर डीसीएम समूह के डायरैक्टर अकैडमिक्स रमेश टीआर, जीएम डा. सैलिन, हैड एलिमैंट्री व प्राईमरी पूनम सूद, वीपी कैम्ब्रिज बिंदू गुप्ता, एजीएम इवेंटस गुरिन्द्रजीत कौर सहित अन्य उपस्थित थे।



