Ferozepur News

प्रोजैक्ट उम्मीद के तहत फिरोजपुर फाऊंडेशन ने 650 विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग व स्टेशनरी

प्रोजैक्ट उम्मीद के तहत फिरोजपुर फाऊंडेशन ने 650 विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग व स्टेशनरी

प्रोजैक्ट उम्मीद के तहत फिरोजपुर फाऊंडेशन ने 650 विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग व स्टेशनरी
-लंगर के साथ-साथ विद्यार्थियो में शिक्षा दान की मुहिम को आगे बढ़ा रहे फाऊंडेशन के कार्यकर्ता-

फिरोजपुर, 6-4-2026: पिछले 8 वर्षो से जिले में कोई भूखा ना सोए के नारे के साथ दिन-रात लंगर वितरित कर रही फिरोजपुर फाऊंडेशन द्वारा नया प्रकल्प शुरू करते हुए विद्यार्थियो को शिक्षा दान में अहम कदम उठाते हुए प्रोजैक्ट उम्मीद शुरू किया गया है। जिसके तहत पहले दिन विद्यार्थियो को 650 स्कूल बैग के अलावा स्टेशनरी वितरित की गई। संस्थापक शैलेन्द्र शैली ने बताया कि नया शिक्षा सत्र शुरू होने पर उन्होंने विद्यार्थियो को अपनी कक्षा में पास होने की बधाई देने के अलावा नए सत्र की शुभकनामए दी है ताकि वह अच्छा प्रदर्शन करके देश के निर्माण में अहम योगदान दे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा फाऊंडेशन की कीचन में 650 बैग वितरित की गई और आगे सरकारी स्कूलो में जाकर पानी बोतल, टिफिन सहित अन्य पाठय सामग्री भी वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा उम्मीद की पाठशाला प्रोजैक्ट के तहत ईंटो के भट्टो में जाकर लेबर के बच्चो को भ_े में स्कूल खोलकर पढ़ाने की कक्षाए भी लगाई जाती है, जिसमें उसी गांव की महिला को शिक्षिका रखकर उन्हें मानदेय दिया जाता है और मजदूरो को भी हस्ताक्षर करने योगय बनाया जाता है ताकि देश को साक्षर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि फाऊंडेशन द्वारा टीम वर्क के रूप में पूरा कार्य किया जाता है।
जिम्मी कक्कड़ ने बताया कि रोजाना 6 लंगर में करीब दो हजार लोग भोजन करते है और उसके साथ-साथ शिक्षा, पर्यावरण, शमशान में जल सेवा, शव वाहन सहित अन्य प्रकल्प भी चलाए जाते है।
इस अवसर पर शैलेन्द्र शैली, मुकेश कुमार जिम्मी कक्कड़, सुनील अरोड़ा, पवन बांसल, अमन चावला, मुनीश सचदेवा, विकास पासी, कुनाल सेठी, सुधा सिंघानिया, कमल संधू, रिशू चावला, गौरी शंकर, संजीव जांझी, आशीष चावला, सुमित कक्कड़, अजय अरोड़ा, रतन सिंह सैणी, दीपक शर्मा सहित उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button