Ferozepur News

नए सैशन के आरम्भ पर डीसी मॉडल स्कूल में माता की चौंकी का आयोजन

नए सैशन के आरम्भ पर डीसी मॉडल स्कूल में माता की चौंकी का आयोजन
-माता की ज्योति प्रचंड के बाद सुनाए पक्के भजन, कन्याओ का हुआ सामूहिक पूजन-

नए सैशन के आरम्भ पर डीसी मॉडल स्कूल में माता की चौंकी का आयोजन
फिरोजपुर, 25 मार्च, 2026: नएं शिक्षा सत्र के आरम्भ पर डीसी मॉडल सीनियर सैकेेंडरी स्कूल में माता की चौंकी का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल स्टॉफ के अलावा विभिन्न धार्मिक संस्थाओ के प्रतिनिधियो ने हिस्सा लेकर मां के दरबार में उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रिंसिपल याचना चावला ने बताया कि चैयरपर्सन कांता गुप्ता, सीईओ डा. अनिरूद्ध गुप्ता, सीनियर  डॉयरैक्टर डा. रागिनी गुप्ता  द्वारा विधिवत पूजन किया। स्कूल के मानेक शॉ हॉल में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में गणेश वंदना तथा माता की पक्की भेंटो के अलावा स्कूल की संगीत टीम द्वारा माता की भेंटे सुनाकर सभी को मनमोहित किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में हर पर्व को श्रद्धा के साथ मनाया जाता है और ऐसे पर्व हमे आपसी प्यार- भाईचारे, सद्भावना के रहने की प्रेरणा देते है। उन्होंने कहा कि अंत में माता की आरती के पश्चात कंजका पूजन करते हुए नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

नए सैशन के आरम्भ पर डीसी मॉडल स्कूल में माता की चौंकी का आयोजन
डिप्टी प्रिंसिपल मनीश बांगा व हैड मिस्ट्रेस ऋतिका सोनी ने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियो को उच्च स्तरीय शिक्षा देने के अलावा विभिन्न गतिविधियो में बच्चो को आगे रखा जाता है ताकि उसका सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने बताया कि अटल टिंकरिंग लैब में विद्यार्थी आए दिन नए अविष्कार कर रहे है।

नए सैशन के आरम्भ पर डीसी मॉडल स्कूल में माता की चौंकी का आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button