फिरोजपुर में जल्द होगा फस्र्ट बॉर्डर ब्रेवहार्टस इंविटेशनल हॉकी चैम्पियनशिप का आयोजन

फिरोजपुर में जल्द होगा फस्र्ट बॉर्डर ब्रेवहार्टस इंविटेशनल हॉकी चैम्पियनशिप का आयोजन
-डा. अनिरूद्ध गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई फिरोजपुर हॉकी एसोसिएशन की बैठक-
फिरोजपुर, 7 फरवरी, 2026: हॉकी के जिले में पुन: विस्तार हेतू चर्चा करने के मनोरथ से फिरोजपुर हॉकी एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रधान डा. अनिरूद्ध गुप्ता द्वारा की गई।
इस दौरान जिले में हॉकी की खिलाडिय़ो को दी जा रही ट्रेनिंग, विभिन्न प्रतियोगिताओ पर विचार विमर्श हुआ। डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने कहा कि जल्द ही जिले में फस्र्ट बॉर्डर ब्रेवहार्टस इंविटेशनल हॉकी चैम्पियनशिप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलो से टीमे आमंत्रित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस चैम्पियनशि में जुनियर ब्वॉयज खेलेंगे और विजेता टीमो को नगद पुरस्कार और ट्राफिया भेंट की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर ने हॉकी के क्षेत्र में देश को बड़े ओलंपियन दिए है और फिर से हॉकी के क्षेत्र में फिरोजपुर का नाम विश्व भर में रोशन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हॉकी की प्रैक्टिस करने वाले किसी भी खिलाड़ी को समस्या नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर महासचिव मनमीत ङ्क्षसह रूबल, एचएनएस लॉडी, जसप्रीत ङ्क्षसह, विक्रमादित्या शर्मा, मनजीत ङ्क्षसह ढिल्लो, अभिषेक मदान सहित अन्य उपस्थित थे।





