Ferozepur News

वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर फिरोजपुर मंडल में वंदे मातरम् मैराथन का आयोजन

वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर फिरोजपुर मंडल में वंदे मातरम् मैराथन का आयोजन

वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर फिरोजपुर मंडल में वंदे मातरम् मैराथन का आयोजन

फिरोजपुर, 25-1-2026: फिरोजपुर मंडल द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज वंदे मातरम् मैराथन का सफल आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ वरिष्ठ मंडल खेल अधिकारी श्री राहुल देव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें रेल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह मैराथन डीआरएम कार्यालय से झोके रोड तक आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने देशभक्ति के जोश के साथ दौड़ में भाग लेकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती साक्षी सिंह, डॉ. शिवानी, डॉ. दिनेश पाठक, खेल सचिव श्री सुनील कैट सहित मंडल के अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने अपने संदेश में कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा है। इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करना तथा राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button