Ferozepur News

राणा सोढी के प्रयासों से फिरोजपुर-नई दिल्ली के मध्य मिली एक ओर ट्रेन

बाय-वीकली मोगा इंटरसिटी का हुआ फिरोजपुर तक विस्तार-

राणा सोढी के प्रयासों से फिरोजपुर-नई दिल्ली के मध्य मिली एक ओर ट्रेन
-बाय-वीकली मोगा इंटरसिटी का हुआ फिरोजपुर तक विस्तार-
-फिरोजपुर के वास्तविक विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी : राणा सोढी-
राणा सोढी के प्रयासों से फिरोजपुर-नई दिल्ली के मध्य मिली एक ओर ट्रेन
फिरोजपुर, 24 नवंबर, 2025: भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य राणा गुरमीत सिंह सोढी के प्रयासों से फिरोजपुर-नई दिल्ली के मध्य एक ओर रेल कनैकटिवटी का सपना आज साकार हो गया है।
नई दिल्ली से मोगा तक चलने वाली बाय-वीकली इंटरसिटी एक्सप्रैस को रेल विभाग ने सोमवार से फिरोजपुर तक विस्तारित कर दिया है। ट्रेन को फिरोजपुर से रवाना करने के अवसर पर राणा सोढी ने कहा कि केन्द्रीय रेल मंत्री एवं केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री के साथ मिलकर वह फिरोजपुर से पूरे देश के धार्मिक एवं प्रमुख शहरों के साथ डायरैक्ट रेल कनैकटिवटी शुरू करवाने के लिए लगातार कोशिशें कर रहे हैं।
इन्हीें प्रयासों के फलस्वरूप अब तक फिरोजपुर से श्री हजूर साहिब, हरिद्वार के लिए वीकली रेलगाडिय़ां, फिरोजपुर से दिल्ली तक वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रैस शुरू करवाई जा चुकी हैं।
लोगों की मांग को देखते हुए नई दिल्ली से मोगा तक चलने वाली इंटरसिटी को विस्तारित करवा अब फिरोजपुर तक करवा दिया गया है जो प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार बाद दोपहर 3:30 बजे यहां से रवाना होगी। इसके अलावा रेल विभाग की ओर से माझा-मालवा को जोडऩे के लिए मल्लांवाला-पट्टी के मध्य महत्वपूर्ण रेल लिंक को मंजूरी दे दी गई है और पंजाब सरकार को भूमि अधिग्रहण करने के लिए लिखा जा चुका है।
सोढी ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब हमारा क्षेत्र जमू से मुंबई तक पूरे देश को विशेष रेल फ्रेट कोरीडोर प्रदान करेंगे।
 रेलगाड़ी को रवाना करने के अवसर पर रेल मंडल के अधिकारी इत्यादि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button