Ferozepur News

15वीं ऑल इंडिया आर्चरी इंटर रेलवे चैंपियनशिप 2025-26 में नॉर्दर्न रेलवे फिरोजपुर मंडल के तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन

15वीं ऑल इंडिया आर्चरी इंटर रेलवे चैंपियनशिप 2025-26 में नॉर्दर्न रेलवे फिरोजपुर मंडल के तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन

15वीं ऑल इंडिया आर्चरी इंटर रेलवे चैंपियनशिप 2025-26 में नॉर्दर्न रेलवे फिरोजपुर मंडल के तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन

फिरोजपुर, 4-11-2025: 15वीं ऑल इंडिया आर्चरी इंटर रेलवे चैंपियनशिप का आयोजन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 के बीच हुआ, जिसमें नॉर्दर्न रेलवे के तीरंदाजों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। जिसमें कंपाउंड महिला वर्ग में फिरोजपुर मंडल की जसवीर कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए, रैंकिंग राउंड में स्वर्ण पदक (Gold Medal), व्यक्तिगत मैचों में स्वर्ण पदक (Gold Medal) तथा मिश्रित युगल इवेंट में रजत पदक (Silver Medal) हासिल किया। सुश्री परवीना ने रैंकिंग राउंड में रजत पदक (Silver Medal) तथा व्यक्तिगत मैचों में रजत पदक (Silver Medal) जीता तथा सिमरनजोत सिंह ने रैंकिंग राउंड में कांस्य पदक (Bronze Medal), व्यक्तिगत मैचों में कांस्य पदक (Bronze Medal) तथा मिश्रित युगल टीम इवेंट में रजत पदक (Silver Medal) प्राप्त किया।
रिकर्व इवेंट में शुकमणि जी. बाबरेकर ने रिकर्व वर्ग में हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में नॉर्दर्न रेलवे के तीन तीरंदाजों का चयन सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो दिसंबर 2025 में हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित की जाएगी। ये तीरंदाज वहां इंडियन रेलवे का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों और सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिए चयनित तीरंदाजों को बधाई दी है तथा भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी शुभकामनाएँ भी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button