Ferozepur News

जय प्रकाश नारायण का त्याग और बलिदान आज भी हमारे लिए प्रासंगिक है _ओम प्रकाश शर्मा

पातकालीन योद्धाऔ को लोकतंत्र सेनानी का दर्जा दे भाजपा सरकार_ राजेश गुप्ता

जय प्रकाश नारायण का त्याग और बलिदान आज भी हमारे लिए प्रासंगिक है _ओम प्रकाश शर्मा
जय प्रकाश नारायण का त्याग और बलिदान आज भी हमारे लिए प्रासंगिक है _ओम प्रकाश शर्मा
आज लोकनायक जे० पी० के विचारो को धरातल पर उतारने की जरूरत है: राम किशन मित्तल
आपातकालीन योद्धाऔ को लोकतंत्र सेनानी का दर्जा दे भाजपा सरकार_ राजेश गुप्ता
अबोहर 13 अक्टूबर 2025 लोकतंत्र सेनानी संघ पंजाब की ओर से नई आबादी के जे.पी. पार्क में लोकनायक, भारत रत्न, श्री जय प्रकाश नारायण की 123वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।
 आपात कालीन योद्धा रहे स्व० श्री प्रहलाद गुप्ता के सुपुत्र व लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश महासचिव राजेश गुप्ता के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के सभी आपात कालीन योद्धा परिवारों के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्शाई। सर्वप्रथम संघ के प्रदेशाध्यक्ष  ओम प्रकाश शर्मा  वयोवृद्ध सदस्य राम किशन मित्तल, विजय टंडन, राजेश गुप्ता, नरेश फुटेला, उमेश फुटेला, भीष्म ठक्कर, नवीन जैन, सुभाष बजाज,  सुनील शाह, मोहिंद्र कुमार, वेद मुटनेजा, सुरिंदर अनेजा, नवनीत जायसवाल, अशोक छाबड़ा, सुभाष अरोड़ा, प्रवीण चावला, सिकंदर  कुमार, राजेश कटारिया, सुमित सोनू नागपाल द्वारा भारत माता की प्रतिमा पर चुनरी अर्पण, तिलक और जय प्रकाश नारायण के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित और माला अर्पण कर अपने श्रद्धा सुमन भेट किए गए।
इस अवसर पर अपने संबोधन में लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि जय प्रकाश नारायण का त्याग और बलिदान आज भी हमारे लिए प्रासंगिक है। उनके आदर्श और सिद्धांतों को अपनाकर हम देश व मानवता को उच्च शिखर पर ले जा सकते हैं।  उन्होंने कहा कि जे.पी नारायण में साहस और नेतृत्व क्षमता कूट-कूटकर भरी थी। उन्‍होंने संपूर्ण क्रांति आंदोलन में दुनिया काे बताया कि जनता ही असली सत्ता है। इस अवसर पर उन्होंने आपातकाल के सभी साथियों की यादों को सांझा करते हुए अपनी भावुक्ता दर्शाई।
वयोवृद्ध सदस्य राम किशन मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ताउम्र तानाशाही के खिलाफ जनतंत्र की स्थापना और उसकी मजबूती के लिए लड़ाई लड़ते रहे। वह भारतवर्ष में जनतंत्र स्थापित करना चाहते थे। । वे सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक व राजनैतिक तौर पर व्यापक बदलाव के लिए संघर्षरत रहे । आज जे ०पी० के विचारो को धरातल पर उतारने की जरूरत है और आज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन आदर्शों को बताने की भी अति आवश्यकता है।
प्रदेश महासचिव राजेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार देश के सभी राज्यों में लोकतंत्र सेनानी संघ परिवार के सदस्यों को लोकतंत्र सेनानी का दर्जा देने के साथ स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की तरह सभी सहूलतें प्रदान करें और सभी राज्यों में सभी सुविधाएं  और सम्मान निधि एक समान हो।
विजय टंडन ने कहा कि भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान जे.पी ने अंग्रेजी हुकूमत को पानी पिला दिया था। प्रवीण चावला ने कहा कि जे.पी ने देश के विकास के लिए नारी सशक्तीकरण तथा युवा शक्ति पर बल दिया था। 1974 में उन्होंने सम्पूर्ण क्रांति का आह्वान किया। जिसका प्रभाव पूरे देश और राजनीति पर पड़ा।
संघ के सदस्य अब दिल्ली निवासी प्रो० एस.सी. नंदा, वरिष्ठ पत्रकार श्री अजय सेतिया और प्रो० प्रीतम लाल चावला के पारिवारिक सदस्यों द्वारा फोन संदेश के द्वारा अपने श्रद्धा सुमन लोक नायक के प्रति प्रकट किए और श्री गुप्ता के इस आयोजन के प्रयास को सराहनीय कदम बताया। इस अवसर पर उपस्थिति द्वारा संपूर्ण क्रांति अब नारा है, भावी इतिहास हमारा है। अंधेरे में तीन प्रकाश गांधी, लोहिया, जयप्रकाश के नारे भी लगाए गए। अपनी उपस्थिति जताने पर संघ के सभी सदस्यों के प्रति राजेश गुप्ता ने धन्यवाद प्रेषित कर आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button