Ferozepur News

डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने किया 50वीं सीनियर नेशनल योगा स्पोर्टस चैम्पियनशिप का उद्वाटन, लोगो को दी योग से जुडऩे की प्रेरणा

डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने किया 50वीं सीनियर नेशनल योगा स्पोर्टस चैम्पियनशिप का उद्वाटन, लोगो को दी योग से जुडऩे की प्रेरणा

डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने किया 50वीं सीनियर नेशनल योगा स्पोर्टस चैम्पियनशिप का उद्वाटन, लोगो को दी योग से जुडऩे की प्रेरणा

फिरोजपुर, 9 अक्तुबर, 2025: योगा फैडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने कर्नाटका के जिला मैसूर के श्री गणपति सचिदानंद आश्रम में हो रही चार दिवसीय 50वीं सीनियर नैशनल योगा स्पोर्टस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर उद्वाटन किया। उनके द्वारा लोगो को योग से जुडऩे की प्रेरणा दी गई और योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी। आयोजको द्वारा डा. अनिरूद्ध गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया। डा. गुप्ता ने बताया कि योगा फैडरेशन की स्थापना 1947 में हुई थी और पिछले कई वर्षो से अनेको चुनौतियो के बीच लगातार प्रगति की है। उन्होंने कहा कि फैडरेशन के साथ जुडक़र लाखो की संख्या में योग साधको ने योग का संदेश देते हुए भारत को स्वास्थ्य, संतुलन और एकता के भाव से जोड़ा है। डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने कर्नाटका स्टेट अमेचर योगा स्पोर्टस एसोसिएशन, गलोबल योगा फोर्म, मैसूर डिस्ट्रिक योगा स्पोर्टस फाऊंडेशन और मैसूर विवेकानंद योगा एसोसिएशन व रिसर्च इंस्टीच्यूट का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने पूरे भारत वर्ष के योग साधको को एकत्रित करके उनकी चैम्पियनशिप करवाने की जिम्मेदारी को बाखूबी से निभाया है। डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने कहा कि योगा अब एक अभ्यास नहीं बल्कि जन-आंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में योग के संदेश को मेट से मैसेस तक, इंडिया से वल्र्ड तक पहुंचाए ताकि भारत सच में वैलनेस और होलिस्टिक लिविंग का गलोबल कैपिटल बन सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button