डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे हवन यज्ञ का आयोजन
-विद्यार्थियो व स्टॉफ ने वृद्ध आश्रम में जाकर वितरित किया सामान, बुजुर्गो के साथ बिताया समय-

डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे हवन यज्ञ का आयोजन
-विद्यार्थियो व स्टॉफ ने वृद्ध आश्रम में जाकर वितरित किया सामान, बुजुर्गो के साथ बिताया समय-
फिरोजपुर, 19 सितम्बर, 2025: शिक्षा के क्षेत्र में अगृणिया डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल द्वारा 22 वर्ष का सफर पूरा करने के उपलक्ष्य में स्थापना दिवस पर हवन यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें विश्व की शांति सहित सभी विद्यार्थियो, अभिभावको, अध्यापको सहित अन्य स्टॉफ के मंगलमय की कामना की गई।
प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने हवन यज्ञ में सीईओ डा. अनिरूद्ध गुप्ता विशेष रूप से पहुंचे और उनके द्वारा यज्ञ में आहूतिया डाली गई। डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने पूरे स्टॉफ को स्थापना दिवस की बधाई देने के अलावा मेहनत, दृढ निश्चय के साथ कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के विद्यार्थियो को विश्वस्तरीय इंफ्रास्टक्चर और आधुनिक शिक्षा प्रदान करना है ताकि फिरोजपुर के विद्यार्थी बाहरी शहरो में जाने की बजाय यहीं पर वह तमाम सुविधाए प्रदान कर सके जो उनके भविष्य के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि डीसीएम द्वारा विद्यार्थियो को ऐसी शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने स्कूल का 22 वर्ष का सफर पूरा होने पर मेहनती व अनुभवी स्टॉफ, विद्यार्थियो, अभिभावको को बधाई का पात्र बताया है और स्टॉफ सदस्यो को ओर तनदेही से मेहनत करने को प्रेरित किया।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियो व स्टॉफ ने श्री राम बाग वृद्ध सेवा आश्रम में जाकर बुजुर्गो के साथ समय बिताया। बच्चो ने बुजुर्गो के साथ मिलकर केक काटा और उन्हें सामान भेंट करने के अलावा गीत सुनाए। आश्रम के बुजुर्गो ने बच्चो को खूब प्यार दिया। इसके बाद स्टॉफ सदस्यो ने हजरत पीर बाबा शेरशाहवली की मजार पर जाकर चादर चढ़ाने के अलावा सभी के भले की अरदास की गई।
प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल द्वारा आगामी वर्षो का विजन शेयर किया गया। उन्होंने कहा कि पिछलें 22 साल में जिले में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने में उनके स्कूल द्वारा अनेको प्रयास किए गए है और यही कारण है कि सीबीएसई परीक्षाओ में उनके विद्यार्थी अव्वल आते है। उन्होंने कहा कि डीसीएम इंटरनैशनल के विद्यार्थी जहां साइंस एंड इनोवेशन में आए दिन नए प्रोजेक्ट बनाकर देश भर में जिले का नाम रोशन कर रहे है तो वहीं खेलो के क्षेत्र में भी उनके विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओ में हिस्सा लेकर मैडल जीत चुके है। विद्यार्थियों द्वारा आर्टीफिशियल इंटैलीजेंस के प्रयोग पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल का विजन विद्यार्थियों को शिक्षा के अलावा हर उन गतिविधियो में प्रोत्साहित करना है, जिससे उनका मानसिक व बौद्धिक विकास बढ़ सके और वह हर क्षेत्र में जाकर कामयाबी हासिल कर सके।
प्रिंसिपल ने कहा कि स्कूल में शिक्षा के अलावा श्रमदान, अन्नदान, विद्यादान, हर्बल गार्डन, ग्रीन प्रोजैक्ट, ट्रैफिक अवैयरनेस जैसे प्रोजैक्ट भी चलाएं जा रहे है ताकि बच्चो को सेवा कार्यो की तरफ भी अग्रसर किया गया है।
इस अवसर पर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यो रंजन शर्मा, नरेश कुमारी, डा. रिंपल कोछड़, अमृतपाल सिंह सोढ़ी, चन्द्रमोहन हांडा, अनुराग ऐरी, बोहड़ ङ्क्षसह, सोनिया नयर सङ्क्षहत अन्य उपस्थित थे।




