फिरोजपुर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2025’ अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन

फिरोजपुर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2025’ अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन
फिरोजपुर, 19-9-2025: फिरोजपुर मंडल द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा-2025’ अभियान के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जन-जन को जागरूक करने तथा स्वच्छता का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से एक साइकिल रैली का आयोजन आज दिनांक 19 सितम्बर 2025 को किया गया। इस साइकिल रैली का आयोजन मंडल स्पोर्ट्स एसोसिएशन फिरोजपुर द्वारा कराया गया। वरिष्ठ मंडल खेल अधिकारी श्री राहुल देव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता श्री भूपेंद्र तथा मंडल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस साइकलिंग रैली का आयोजन मंडल कार्यालय से मुक्तसर रोड तक किया गया।
इस रैली में रेलवे अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजनों ने शामिल होकर स्वच्छता के महत्व का संदेश आमजन तक पहुँचाया। रैली का उद्देश्य स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करना है, जिससे अधिक से अधिक लोग स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में सहभागी बन सकें।
मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने सभी रेलकर्मियों, उनके परिजनों एवं स्थानीय नागरिकों से से अपील किया कि अपनी सक्रिय भागीदारी द्वारा इस अभियान को सफल बनाएं और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं।





