Ferozepur News

हुसैनीवाला क्षेत्र में स्वदेशी जागरण मंच, बीएसएफ एवं ऐम्स बठिंडा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेगा मेडिकल कैंप में 500 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

हुसैनीवाला क्षेत्र में स्वदेशी जागरण मंच, बीएसएफ एवं ऐम्स बठिंडा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेगा मेडिकल कैंप में 500 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

हुसैनीवाला क्षेत्र में स्वदेशी जागरण मंच, बीएसएफ एवं ऐम्स बठिंडा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेगा मेडिकल कैंप में 500 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

फिरोजपुर, 10 सितम्बर, 2025: स्वदेशी जागरण मंच, जिला फिरोजपुर के समन्वय से ऐम्स बठिंडा और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 155वीं बटालियन द्वारा हुसैनीवाला क्षेत्र के सीमावर्ती एवं बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए ग्राम हज़ारा में एक मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 500 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।

शिविर की विधिवत शुरुआत बीएसएफ 155वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री एस. एन. गोस्वामी द्वारा की गई। इस अवसर पर बीएसएफ के अधिकारीगण बी.एस. राठौर, बी.एस. नेगी, जसविंदर सिंह, डून जूनियर स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती आमना गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. राजविंदर कौर, स्वदेशी जागरण मंच के जिला पालक श्री धर्मपाल बंसल, प्रांत प्रचार प्रमुख श्री अरुण बेरी, विभाग सेवा प्रमुख श्री नरेश तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
फिरोजपुर फाउंडेशन की ओर से शैलेन्द्र शैली एवं विवेक मल्होत्रा द्वारा ग्रामीणों को पीने का पानी, सेनिटरी पैड्स, मेडिकल किट आदि वितरित की गईं।

इस मेडिकल कैंप में नेत्र, त्वचा, अस्थि रोग, स्त्री रोग इत्यादि के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। बीएसएफ की ओर से डॉ. सुनील कुमार एवं डॉ. आस्था बेदी तथा ऐम्स बठिंडा की ओर से डॉ. प्रकाश, डॉ. निखिल, डॉ. गगनदीप, डॉ. रिया सहित चार इंटर्न एवं मेडिकल स्टाफ ने मिलकर शिविर को सफल बनाया।

इसके अतिरिक्त आवश्यक दवाइयां भी नि:शुल्क प्रदान की गईं।

कमांडेंट श्री गोस्वामी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में बीएसएफ ने न केवल राहत कार्यों में भाग लिया, बल्कि ग्रामीणों की स्वास्थ्य सुरक्षा में भी अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत प्रचार प्रमुख श्री अरुण बेरी ने बताया कि मंच सेवा को सर्वोपरि मानते हुए स्वदेशी एवं स्वावलंबन के सिद्धांतों के साथ निरंतर राहत कार्यों में जुटा है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों मंच द्वारा सूखा राशन, दवाइयां, मच्छरदानियां, डाइपर-पैड्स, कपड़े एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से वितरित की गई हैं।

इस अवसर पर मंच के जिला पूर्णकालिक कार्यकर्ता डॉ. तरुण जैन ने सभी सहयोगी संस्थाओं – बीएसएफ 155वीं वाहिनी, ऐम्स बठिंडा की मेडिकल टीम, फिरोजपुर फाउंडेशन एवं मीडिया सहभागी सतलुज प्रेस क्लब का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ग्राम हज़ारा के सरपंच श्री बिल्ला सिंह एवं समस्त ग्रामीणों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

यह मेगा मेडिकल कैंप न केवल चिकित्सा सहायता प्रदान करने में सफल रहा, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में संस्थाओं के समन्वित प्रयास का सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button