Ferozepur News

रेलकर्मी की तत्परता से यात्री का खोया हुआ मोबाइल लौटाया गया

रेलकर्मी की तत्परता से यात्री का खोया हुआ मोबाइल लौटाया गया

रेलकर्मी की तत्परता से यात्री का खोया हुआ मोबाइल लौटाया गया

फ़िरोज़पुर 05/08/2025: कल ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मी की तत्परता और ईमानदारी के चलते एक यात्री का खोया हुआ मोबाइल फोन सुरक्षित रूप से वापस लौटा दिया गया। एक यात्री टिकट खरीदने हेतु ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन आए थे। टिकट खिड़की से टिकट लेते समय उनका क़ीमती मोबाइल फोन टिकट काउंटर पर छूट गया। तत्पश्चात रेलकर्मी श्री रोहित कुमार ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर अनाउंसमेंट के माध्यम से यात्री को अवगत कराना चाहा। लेकिन यात्री ट्रेन में बैठ चुका था। कुछ समय पश्चात्‌ यात्री के पुत्र श्री प्रिंस कुमार का फोन आया। सत्यापन के बाद, मोबाइल फोन श्री प्रिंस कुमार को सुरक्षित रूप से लौटा दिया गया।

यात्री ने रेलकर्मी की ईमानदारी और त्वरित कार्यवाही की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए रेलवे का आभार प्रकट किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि रेल प्रशासन ऐसे ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ रेलकर्मियों के योगदान को सम्मानित करता है एवं समस्त रेलकर्मियों को इसी प्रकार रेलयात्रियों की सहायता हेतु तत्पर रहने के लिए प्रेरित करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button