बॉर्डर मॉडल यूनाईटेड नैशन में विद्यार्थियो ने किया देश-विदेश के नेताओ का प्रतिनिधित्व, विश्व शांति पर की चर्चा
-बार्डर जिलो के 300 से ज्यादा डैलिगेट्स ने किया नेताओ का प्रतिनिधित्व, कारगिल टू सिंदूर थीम पर होगी विस्तृत चर्चा-
बॉर्डर मॉडल यूनाईटेड नैशन में विद्यार्थियो ने किया देश-विदेश के नेताओ का प्रतिनिधित्व, विश्व शांति पर की चर्चा
-बार्डर जिलो के 300 से ज्यादा डैलिगेट्स ने किया नेताओ का प्रतिनिधित्व, कारगिल टू सिंदूर थीम पर होगी विस्तृत चर्चा-
-डा. अनिरूद्ध गुप्ता बोले: फिरोजपुर का नाम विश्व के मानचित्र पर चमका रहे यहां के विद्यार्थी-

फिरोजपुर, 28 जुलाई, 2025: विद्यार्थियो को देश-विदेश की राजनीति से परिचित करवाने तथा उनमें नेतृत्व की भावना पैदा करने के उद्देश्य से डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा 80 वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में आयोजित बॉर्डर एम.यू.एन -मॉडल यूनाईटेड नैशन- सफलतापूर्ण सम्पन्न हुआ। थीम कारगिल टू सिंदूर में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय सेना के शौर्य के अलावा देश-विदेश की कुटनीति राजनीति, विश्व शांति सहित अन्य चर्चा में विद्यार्थियो ने खुलकर नेताओ का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने विचार रखे।
डीसीएम ग्रुप के प्रवक्ता विक्रमादित्या शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर बिक्रम ङ्क्षसह, विधायक रणबीर ङ्क्षसह भुल्लर, एजुकेशन वल्र्ड के सीईओ भाविन शाह, डा. हर्ष भोला, रवि अवस्थी विशेष रूप से पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसीएम ग्रुप के सीईओ डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने की। दीप प्रवज्ज्लन के साथ आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियो ने कारगिल से आप्रेशन सिंदूर तक के सफर को नृत्य के माध्यम से भव्य प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया। प्रिंसिपल रूचि पांडे ने सभी का स्वागत किया।
डिप्टी जीओसी ने डीसीएम ग्रुप द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की भरजोर शब्दो में सराहना की। उन्होंने 1999 में हुए कारगिल युद्ध और आप्रेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य, वीरता व साहस को विद्यार्थियो के मध्य सांझा किया।
विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने कहा कि सीमावर्ती जिला होने के बावजूद डीसीएम ग्रुप ने जिले को शिक्षा का हब बना दिया है, जिसके लिए डा. अनिरूद्ध गुप्ता बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि हमारे शहर में इस तरह का बड़ा कार्यक्रम होना बहुत बड़ी है। विद्यार्थी स्कूली जीवन से ही अगर नेतृत्व सीख ले तो देश तरक्की के मार्ग पर अग्रसर होगा और जल्द विश्व गुरू बनेगा।
सीईओ डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने कहा कि भोगोलिक दृष्टि से बेशक फिरोजपुर बार्डर पर स्थित है, लेकिन यहां के विद्यार्थियो में इतना टैलेंट है कि वह जिले का नाम विश्व के मानचित्र पर चमका रहे है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर एमयूएन कार्यक्रम में विद्यार्थियो ने जिस तरह से अपना प्रदर्शन किया, उनकी सभी ने खूब सराहना की।
ये रहे परिणाम
यूएनएससी कमेटी में आर्मी पब्लिक स्कूल की मन्नत गुप्ता ने बेस्ट डैलिगेट अवार्ड, दास एंड ब्राऊन की नियति गोयल ने हॉई कमेंडेशन अवार्ड, डीसी मॉडल स्कूल के अगस्तय दियोड़ा ने स्पैशल मैंशन अवार्ड, दास एंड ब्राऊन स्कूल के आदित्या प्रताप सिंह ने वर्बल मैंशन अवार्ड, डीसी मॉडल स्कूल के कुशग्रा मेहत्ता ने ओनरेबल मैंशन अवार्ड हासिल किया।
जेसीसी कमेटी में दिल्ली पब्लिक स्कूल अबोहर के करण ने बैस्ट डैलिगेट, दिल्ली पब्लिक स्कूल अमृतसर के मान्या बस्सी ने हाई कमेंडेशन, दिल्ली पब्लिक स्कूल अमृतसर की आशमीन कौर ने स्पैशल मैंशन और इसी स्कूल की कृशा जैन ने वर्बल मैंशन, डीपीएस अबोहर की अंबर ने ओनरेबल मैंशन पुरस्कार प्राप्त किया।
लोकसभा कमेटी में दास एंड ब्राऊन की सुमेधा पांडे ने बेस्ट डैलिगेट, इसी स्कूल की समेधा ने हाई कमेंडेशन, गुरलीन कौर ने स्पैशल मेंशन, शशांक मंगल ने वर्बल मैंशन, डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल की हेजल ने ओनरेबल मैंशन का पुरस्कार हासिल किया।
डब्ल्यूएचओ कमेटी में कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल मोगा की जशनप्रीत कौर ने बेस्ट डैलीगेट, डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल की एकमप्रीत कौर ने हाई कमेंडेशन, दास एंड ब्राऊन की तनू ने स्पैशल मैंशन, कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल मोगा की गुरलीन कौर ने वर्बल मैंशन, दास एंड ब्राऊन की रवजोत कौर ने ओनरेबल मैंशन पुरस्कार हासिल किया।
यूएनएचआरसी कमेटी में डीसीएम कैंट की रमनप्रीत कौर ने बेस्ट डैलिगेट, दास एंड ब्राऊन के अभिनव गगनेजा ने हाई कमेेंडेशन, इसी स्कूल की हरसीरत कौर ने स्पैशल मैंशन, चाहत ने वर्बल मैंशन, हीरो पब्लिक स्कूल मक्खू की दमनप्रीत कौर ने ओनरेबल मैंशन हासिल किया।्र
यूएनजीए कमेटी में डीसीएम कैंट की विभूति मल्होत्रा ने बैस्ट डैलिगेट, दास एंड ब्राऊन के मेहर सिंह ने हाई कमेंडेशन, ऐंजल रत्तरा ने स्पैशल मैंशन, डीसीएम कैंट की ज्योमेन ने वर्बल मैंशन, आईकोनिक इंटरनैशनल स्कूल श्री मुक्तसर साहिब की अनीरा सचदेवा ने ओनरेबल मैंशन अवार्ड से नवाजी गई।
ईकोसॉक कमेटी में सैक्रेड हार्ट स्कूल मोगा की शैरिल शर्मा ने बेस्ट डैलिगेट, डीसीएम कैंट के कणव बहल ने हाई कमेंडेशन, इसी स्कूल के खागेश कक्कड़ ने स्पैशल मैंशन, डीसीएम इंटरनैशनल की यशिका बजाज ने वर्बल मैंशन, दास एंड ब्राऊन की दिव्या सिंह ने ओनरेबल मैंशन का पुरस्कार जीता।
डिप्टी हैड एक्टिविटी स्तुति ने बताया कि इस कार्यक्रम के सफल अयोजन के लिए 7 कमेटियो का गठन किया गया था, जिसमें यूनाइटिड नेशन जरनल असैंबली, यूनाइटिड नैशनल सिक्योरिटी काऊंसिल, यूनाईटिड नैशनल हयूमन राइटस काऊंसिल, वल्र्ड हैल्थ आग्रेनाइजेशन, इकनॉमिक्स सोशल काऊंसिल, लोकसभा, ज्वाइंट क्राइसिस कमेटी शामिल थी।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की सफलता में डीसीएम के एल्यूमनाय अक्षिता, माधव, रोहाणी, आदेशपाल, अरमान भुल्लर, यशलीन कौर, महक गुप्ता, अरूणव वशिष्ट, बरखा मित्तल द्वारा अहम योगदान दिया जा रहा है। इन सभी को मॉडल यूनाइटेड नैशन के कंसैप्ट के आधार पर विभिन्न पद व जिम्मेदारिया दी गई है, जिसके आधार पर यह अपना काम कर रहे है।





