Ferozepur News

ड्रग्स के खिलाफ जंग : फिरोजपुर में बड़ी नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 9.5 किलो हेरोइन, ड्रोन, हथियार बरामद, 4 गिरफ्तार

ड्रग्स के खिलाफ जंग : फिरोजपुर में बड़ी नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 9.5 किलो हेरोइन, ड्रोन, हथियार बरामद, 4 गिरफ्तार

ड्रग्स के खिलाफ जंग
फिरोजपुर में बड़ी नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 9.5 किलो हेरोइन, ड्रोन, हथियार बरामद, 4 गिरफ्तार

फिरोजपुर, 17 जुलाई 2025: ड्रग्स के खिलाफ जारी मुहिम के तहत फिरोजपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत चार और आर्म्स एक्ट के तहत एक मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, हथियार और तस्करी में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई सीमा क्षेत्र में सक्रिय तस्करों के खिलाफ पुलिस की सख्ती और संकल्प को दर्शाती है।

आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने 9 किलो 593 ग्राम हेरोइन, 2 किलो अफीम, 1 ड्रोन (2 रिमोट के साथ), 3 मोबाइल फोन, 1 मोटरसाइकिल, नकली करेंसी और 1 देशी पिस्तौल व मैगजीन बरामद की है। इसके अलावा ड्रग्स तौलने वाली डिजिटल मशीन भी जब्त की गई है।

एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने 9 किलो 593 ग्राम हेरोइन, 2 किलो अफीम, 1 ड्रोन (2 रिमोट सहित), 3 मोबाइल, 1 मोटरसाइकिल, नकली करेंसी, अवैध हथियार व कारतूस और डिजिटल स्केल बरामद किया है।

बरामदगी के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि एक केस में 7.677 किलो हेरोइन पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में सतलुज किनारे स्थित टेंडिवाला भाने वाला से पकड़ी गई। 17 जुलाई को थाना सदर फिरोजपुर में 1.407 किलो हेरोइन, एक ड्रोन व दो रिमोट बीएसएफ के साथ जॉइंट ऑपरेशन में जसविंदर सिंह (21) निवासी फत्तेवाला उर्फ जलेके से बरामद किए गए।
13 जुलाई को थाना ममदोट में 509 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल कृष्ण सिंह उर्फ लाला (29) निवासी गांधू किलोचा और वरिंदर सिंह (29) निवासी दुलची के से बरामद की गई। 16 जुलाई को थाना तलवंडी भाई में 2 किलो अफीम, 1 आईफोन और एक स्विफ्ट कार करन सिंह अच्हेवाला से जब्त की गई। 17 जुलाई को थाना कैंट फिरोजपुर में आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी हर्ष (17) से एक देशी पिस्तौल और मैगजीन बरामद की गई।

एसएसपी ने बताया कि कृष्ण सिंह उर्फ लाला पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज केस में 510 ग्राम हेरोइन की बरामदगी के मामले में आरोपी है।

एसएसपी ने यह भी बताया कि पूछताछ के दौरान कुछ और अहम सुराग हाथ लगे हैं और आगे की जांच जारी है ताकि इस पूरे तस्करी नेटवर्क को उजागर किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button