Ferozepur News

मयंक फाउंडेशन द्वारा संतोष सेवा कुंज में 10 दिवसीय निःशुल्क समर कैंप का आयोजन

मयंक फाउंडेशन द्वारा संतोष सेवा कुंज में 10 दिवसीय निःशुल्क समर कैंप का आयोजन

मयंक फाउंडेशन द्वारा संतोष सेवा कुंज में 10 दिवसीय निःशुल्क समर कैंप का आयोजन

 

फिरोज़पुर, 20 जून, 2025:  बच्चों की रचनात्मकता, एकाग्रता और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मयंक फाउंडेशन द्वारा संतोष सेवा कुंज में 10 दिवसीय निःशुल्क समर कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में 40 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों का आनंद उठाया।

कैम्प के प्रतिदिन के कार्यक्रम में विभिन्न प्रातः प्रार्थनाएं, योग अभ्यास, आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्राइंग और पेंटिंग, अबेकस प्रशिक्षण, स्पीड राइटिंग और मनोरंजक खेल शामिल थे। ये सभी गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर तैयार की गईं।

संदीप सहगल, प्रोजेक्ट कोरडीनेटर ने बताया कि बच्चे पूरे उत्साह के साथ सभी गतिविधियों में भाग ले रहे थे। शिविर को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए 5 प्रशिक्षकों की व्यवस्था की गई थी, जिन्होंने बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान किया।शिविर के दौरान बच्चों को प्रतिदिन रिफ्रेशमेंट भी प्रदान किया गया, जिससे बच्चों का उत्साह और आनंद और बढ़ गया। इस पहल की सराहना अभिभावकों और स्थानीय समुदाय द्वारा की गई।

उल्लेखनीय है कि संतोष सेवा कुंज, मयंक फ़ाउंडेशन द्वारा संचालित एक सेवा केंद्र है, जो फिरोज़पुर में समाज सेवा और जनकल्याण के लिए कार्यरत है। यहां स्किल डेवलपमेंट, महिला सशक्तिकरण, बच्चों के लिए शैक्षणिक व रचनात्मक कार्यक्रम  नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button