Ferozepur News

वर्षो पुरानी मांग हुई पूरी, फिरोजपुर से हरिद्वार ट्रेन को हीरा सोढ़ी और संतो ने दिखाई हरी झंडी, जयकारो से गूंजा रेलवे स्टेशन

ट्रेनो के सम्बंध में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले थे राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी-

वर्षो पुरानी मांग हुई पूरी, फिरोजपुर से हरिद्वार ट्रेन को हीरा सोढ़ी और संतो ने दिखाई हरी झंडी, जयकारो से गूंजा रेलवे स्टेशन
-संस्थाओ ने किया संकीर्तण, ट्रेन चलने से पहले हुई गंगा आरती, ड्राईवर सहित यात्रियो का सम्मान, ट्रेन पर बनाया स्वास्तिक-
-ट्रेनो के सम्बंध में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले थे राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी-

वर्षो पुरानी मांग हुई पूरी, फिरोजपुर से हरिद्वार ट्रेन को हीरा सोढ़ी और संतो ने दिखाई हरी झंडी, जयकारो से गूंजा रेलवे स्टेशन
फिरोजपुर, 19-06-2025: आजादी के बाद से फिरोजपुर से सीधा हरिद्वार के लिए ट्रेन चलाने की मांग पूरी हो गई है । पहली ट्रेन को भाजपा के युवा नेता अनुमीत सिंह हीरा सोढ़ी ने संत समाज में शामिल स्वामी चन्द्रशेखरानंद, स्वामी विद्यानंद, आचार्य प्रेम गिरी के अलावा हजारो की संख्या में लोगो की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।
छावनी रेलवे स्टेशन पर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संस्थाओ द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया। पूरा स्टेशन हर-हर गंगे, हर हर महादेव के नारो से गूंज उठा और लोगो ने खुले मन से ट्रेन में जाने वाले यात्रियो के लिए जलपान की व्यवस्था की। हीरा सोढ़ी ने बताया कि हरिद्वार ट्रेन में 16 कोच होंगे, जिनमें 1 सैकेंड एसी, 3 थ्री टॉयर एसी कोच, 6 स्लीपर कोच, 1 जनरेटर कार, 4 जनरल कोच के अलावा एक लॅगेज वॉल होगी। उन्होंने कहा कि शुरूआती दौर में यह ट्रेन हर सप्ताह बुधवार को रात 10:40 पर रवाना होगी। उसके बाद लोगो की मांग को देखते हुए इसे सप्ताह में दिन बढाए भी जा सकते है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा फिरोजपुर को तीर्थ स्थानो के साथ जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि तख्त हजूर साहिब, शिरड़ी साई बाबा और श्रृंगणापुर के लिए भी ट्रेन शुरू की गई है जोकि हर शुक्रवार को चलती है।
ट्रेन के भव्य स्वागत के लिए छावनी स्टेशन पर आने वाले सभी संस्थाओ, रेलवे स्टॉफ, यात्रियो का तिलक लगाने के अलावा सिरोपा भेंट कर सम्मान किया। संस्थाओ द्वारा करीब एक घंटा तक हरिनाम संकीर्तण भी किया गया और अंत में गंगा आरती ने सभी का मन मोह लिया। डमरूओ, शंखनाद, घंटो की धुन के साथ मां गंगा की आरती गई। ऐसा विलक्षण पल था कि सभी सामाजिक, धार्मिक संस्थाओ ने एक मंच पर आकर ट्रेन का स्वागत किया हो। ब्राह्मणो द्वारा ट्रेन पर भी स्वास्तिक बनाया गया और फूलो की वर्षा के साथ ट्रेन को रवाना किया गया।
रेल में परिवार के साथ हरिद्वार जा रहे गवाल वंश के सदस्य राजकुमार ने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला कि फिरोजपुर से हरिद्वार सीधे ट्रेन जा रही है तो उन्होंने परिवार के साथ जाने की टिकट बुक करवाई। उन्होंने कहा कि वह अब गंगा मैया की गोद में नहाकर आएंगे। उन्होंने केन्द्र सरकार के इस कदम की सराहना की है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी द्वारा फिरोजपुर से तख्त हजूर साहिब, हरिद्वार, चंडीगढ़ के लिए ट्रेन सहित अन्य मांगो को लेकर केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ मुलाकात की थी। रेल मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिलवाया था कि जल्द ही ट्रेने शुरू कर दी जाएगी। राणा सोढ़ी के प्रयासो के बाद ही फिरोजपुर को रेल मंत्रालय ने बड़े तोहफे दिए है।
संस्थाओ की भी सुनो
-प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर के प्रधान सुशील गुप्ता और गगनदीप अग्रवाल ने कहा कि फिरोजपुर अब रेल के माध्यम से सीधे तीर्थो के साथ जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के लिए सीधे टे्रन शुरू होना गर्व की बात है। इससे पहले लोगो को लुधियाना, बठिंडा से ट्रेन पकडऩी पड़ती थी।
– समाजसेवी कैलाश शर्मा ने कहा कि राणा गुरमीत ङ्क्षसह सोढ़ी के प्रयासो से ही फिरोजपुर से हरिद्वार और हजूर साहिब के लिए ट्रेन चली है, जिसके लिए वह बधाई के पात्र है। फिरोजपुर सहित आसपास के लोगो में काफी खुशी की लहर है।
– शिवालय मन्दिर के पंडित करण त्रिपाठी ने कहा कि हरिद्वार के लिए ट्रेन जाने के समाचार के बाद शिव भक्तो में पूरा उत्साह है। स्ट्रेशन पर शिवालय मन्दिर के श्रद्धालूओ द्वारा उत्साह और भक्ति के साथ गंगा आरती भी की गई है। केन्द्र सरकार ने फिरोजपुर को यह बड़ा तोहफा दिया है।
– हरीश गोयल और एडवोकेट पृथ्वी पुगगल ने कहा कि जिले के लोगो की वर्षो पुरानी मांग सरकार ने पूरी की है। उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थलो सहित अन्य राज्यो के लिए भी यहीं से रेलवे ट्रेने शुरू करे तो यहां यात्रियो की संख्या बढ़ेगी । उन्होंने हरिद्वार के लिए ट्रेन चलाने के कदम की खूब सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button