Ferozepur News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2022 से पहले फिरोजपुर मंडल द्वारा एक योग अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2022 से पहले फिरोजपुर मंडल द्वारा एक योग अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2022 से पहले फिरोजपुर मंडल द्वारा एक योग अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया

फिरोजपुर, 24..2022:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2022 की काउंटडाउन की शुरुआत हो चुकी है। भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा दिनांक 24 अप्रैल, 2022 को अधिकारियों और कर्मचारियों की मानसिक और शारीरिक फिटनेस को स्वस्थ रखने के लिए योग अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया । इसी उपलक्ष्य में फिरोजपुर मंडल में आज सुबह एक विशेष योग शिविर का आयोजन अधिकारी क्लब, फिरोजपुर में किया गया। शिविर में मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा के साथ-साथ करीब 100 रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस शिविर में योग विशेषज्ञ डॉ. गुरनाम सिंह, श्री कुलवंत सिंह एवं अन्य विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्राणायाम एवं योग आसनों द्वारा विभिन्न बिमारियों से बचाव के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा ने बताया कि सम्पूर्ण विश्व के लोगों ने योग के महत्त्व को स्वीकार करते हुए पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2015 को मनाया था और प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व योग अभ्यास सत्र का आयोजन एक महत्वपूर्ण घटना रही है। इसका मुख्य उद्देश्य एक जन आंदोलन जागृत कर संसार के लोगों को स्वस्थ तथा तनावरहित रखना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button