Ferozepur News

श्राद्ध संस्कार का महत्व / श्राद्ध संस्कार -पितृ पक्ष

पूर्वजों की आत्म शांति हेतु एक मनुष्य के लिए पाँच महायज्ञ निर्धारित हैं, जिसमें से एक पितृ यज्ञ है तथा अन्य चार हैं- ब्रह्म-यज्ञ (शास्त्रों का अध्ययन), देव-यज्ञ ( अग्नि के माध्यम से देवताओं को प्रसाद की आहुति देना ), मनुष्य-यज्ञ ( संगी-साथियों को खाना खिलाना) तथा भूत-यज्ञ ASHWANI YOGI( सभी जीवों को भोज कराना )
पुराने समय में लोग अपने स्वर्गीय सगे -सम्बन्धियों ( पिता, दादा, पड़दादा आदि) की आत्म शांति व् मुक्ति के लिए,विशेष मन्त्र जाप और उनके नाम से दान दक्षिणा करते थे। हमारे पूर्वज, जन्म – मरण चक्र की निरन्तर प्रकृति व एक जन्म से दूसरे जन्म तक, एक आत्मा की यात्रा और उसके अनुभवों से भली-भाँति परिचित थे।
प्राचीन मिस्र वासी अपने मृतकों की अंतिम यात्रा के समय, उनके शवों पर लेप लगाकर पिरामिड में उनके साथ खाद्य एवं आपूर्ति संग्रहित करते थे,जबकि वैदिक भारतीय अपने मृतकों के लिए श्राद्ध का संस्कार करते थे। प्राचीन यूनानी अपनी संस्कृति अनुसार मृतक की जीभ के नीचे सिक्के रखकर उन्हें ऐसी जगह दफनाते थे जहाँ से उन आत्माओं को उस लोक में ले जाया जाता था जहाँ मृत्यु के बाद उनका वास होता है।
जीवन, आत्मा की एक निरंतर यात्रा है जो प्रत्येक जन्म के साथ अपना रूप बदलती है। वह रूप मनुष्य, पशु, देव किसी का भी हो सकता है। कर्मों के आधार पर ही किसी को योनि (अस्तित्व का स्तर ) तथा लोक (अस्तित्व के आयाम ) प्राप्त होता है। पितृ लोक स्वर्ग और पृथ्वी लोक के बीच का लोक है जहाँ पर हमारे पूर्वजों ( पिछली तीन पीढ़ियाँ ) की आत्माएँ बिना शरीर के तब तक निवास करती हैं जब तक उनके कर्म दूसरा शरीर धारण करने की अनुमति नहीं देते। यही आत्माएँ अपनी मुक्ति के लिए तथा अपने अधूरे कार्यों की पूर्ती के लिए अपनी संतानों पर निर्भर करती हैं और विभिन्न तरह से उन तक पहुँचने की कोशिश करती हैं।
यह कोई मिथ्या या अन्धविश्वास नहीं है,ध्यान आश्रम में ऐसे बहुत से अनुभव हैं जहाँ पर पूर्वजों ने अपनी मुक्ति के लिए अपने परिजनों से संपर्क किया है। अभी हाल ही का एक उदाहरण है, ध्यान आश्रम के दिव्यद्रष्टाओं ने,जाँचने पर,लम्बे अरसे से उदर की बीमारी से पीड़ित एक युवा बालिका के सूक्षम शरीर में मोती के हार के साथ एक महिला और कंकाल की उपस्थिति का पता लगाया। जब बच्चे की माँ के सामने उस महिला के रूप का वर्णन किया तो पता चला कि वह उन्हीं की स्वर्गीय माँ थी। एक अन्य अवसर पर, किसी के घर में शांति यज्ञ करते समय किसी महिला की छवि बारबार साधक का ध्यान भंग कर रही थी। उसकी पहचान करने के लिए घर की मालकिन से पता चला कि वह उन्हीं का कोई मृतक परिजन था । इसके बाद उस मृतक की आत्म-शांति के लिए हवन किये गए।
श्राद्ध हमारी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो आत्मा की यात्रा में कहीं अटके हुए हमारे पूर्वजों की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। भाद्रपद की पूर्णिमा से शुरू होकर अश्विन की अमावस्या तक तारामंडल की स्थिति कुछ इस प्रकार होती है जिससे दूसरे लोकों के प्रवेश द्वार खुल जाते हैं और इन आत्माओं को अपने प्रिय जनों से मिलने की अनुमति मिल जाती है। उनके नाम पर किये गए दान, यज्ञ व विशिष्ठ मन्त्रों के जप द्वारा उन्हें उन अनवांछित योनियों व् लोकों के बंधनों से मुक्ति मिल जाती है।
योगी अश्विनी

योगी अश्विनीजी ध्यान फाउंडेशन के मार्गदर्शक हैं7 अधिक जानकारी के लिए 222.स्रद्ध4ड्डठ्ठद्घशह्वठ्ठस्रड्डह्लद्बशठ्ठ.ष्शद्व इस संकेतस्थल पर जाएँ7

ञ्जद्धड्डठ्ठद्मह्य ड्डठ्ठस्र क्रद्गद्दड्डह्म्स्रह्य,
्यड्डठ्ठठ्ठड्डठ्ठ-९७०३३३३६४२

Related Articles

Back to top button