Ferozepur News

थाना सिटी प्रभारी पुष्पिन्द्र पाल अच्छी सेवाओं के चलते इंस्पैक्टर बने

फिरोजपुर, 12.12.2018: थाना सिटी फिरोजपुर में इंचार्ज के तौर पर सेवाऐं दे रहे एस.एच.ओ पुष्पिन्द्रपाल को विभाग में दी गई सेवाओं को देखते हुए विभाग की तरफ से इंस्पैक्टर का दर्जा दिया गया है। थाना प्राभारी पुष्पिन्द्र को इंस्पैक्टर बनने पर फिरोजपुर के आई.जी मुखविन्द्र सिंह छीना व एस.एस.पी प्रीतम सिंह ने स्टाफ लगाकर बधाई दी और अगामी समय में ओर भी मेहनत से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान इंस्पैक्टर का रैंक मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए थाना सिटी के प्रभारी पुष्पिन्द्र पाल ने कहा कि वह जनता के सेवक है और वह लोगों को इंसाफ दिलवाने के लिए हमेशा तत्पर रहते है। उन्होंने कहा कि जिले मे आई.जी मुखविन्द्र सिंह एवं एस.एस.पी प्रीतम सिंह के दिशा निर्देशानुसार वह अमन एवं शांति को बहाल रखने के लिए हर प्रयत्न कर रहे है, तांकि लोगों को कोई भी कानूनी समस्या का सामना ना करना पड़े। 
 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button