Ferozepur News

राजभाषा पखवाड़ा-2026 के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

राजभाषा पखवाड़ा-2026 के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

राजभाषा पखवाड़ा-2026 के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

फिरोजपुर, 10 सितंबर 2026: मंडल में 1 सितंबर से 15 सितंबर तक मनाए जा रहे राजभाषा पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत गुरुवार को रेलवे अधिकारी क्लब, मंडल कार्यालय, फिरोजपुर में प्रश्नोत्तरी (Quiz) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मंडल के विभिन्न स्टेशनों से 65 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को 50 प्रश्नों वाली प्रश्न-पत्रिका दी गई। इसमें राजभाषा हिंदी, समसामयिक मुद्दों तथा सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न शामिल किए गए थे। प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनके सामान्य ज्ञान और समसामयिक विषयों की जानकारी को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर श्री मस्तराम मीना, सहायक मंडल सामग्री प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी, उपस्थित रहे और उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

राजभाषा पखवाड़ा के दौरान मंडल में हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा कर्मचारियों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button