Ferozepur News

विश्व संगीत दिवस पर डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल ने ब्लाइंड होम में किया म्यूजिकल इवनिंग का आयोजन

विश्व संगीत दिवस पर डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल ने ब्लाइंड होम में किया म्यूजिकल इवनिंग का आयोजन
विश्व संगीत दिवस पर डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल ने ब्लाइंड होम में किया म्यूजिकल इवनिंग का आयोजन
फिरोजपुर, 21 जून, 2026: विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल द्वारा शहर के अंध विद्यालय मेंं म्यूजिकल इवनिंग का आयोजन किया, जिसमें स्कूल के म्यूजिक विभाग के अध्यापको द्वारा गीतो के माध्यम से अंध विद्यालय में रहने वाले नेत्र रोगियो का समां बांधा और उनके भी गीत सुने। प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने बताया कि दीप प्रवज्जलन के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में पुराने गीतो के लिए नेत्र रोगियो का हौंसला बढ़ाने वाले गीत सुनाए गए और सभी गीतो पर खूब मंत्रमुगध होकर झुमने लगे।
स्कूल के डिप्टी जरनल मैनेजर गगनदीप कौर ने बताया कि ब्लाइंड होम की तरफ से कार्यक्रम में सहायक सचिव हरीश मोंगा ने विशेष रूप से हिस्सा लिया था। गगनदीप ने बताया कि स्कूल प्रशासन द्वारा हर साल किसी ना किसी अवसर पर ब्लाइंड होम में आकर यहां के नेत्र रोगियो के साथ समय बिताया जाता है और उन्हें अपनेपन का अहसास दिलवाने के अलावा उनके दु:ख-दर्द को आपस में बांटा जाता है। उन्होंने कहा कि यह लोग भी समाज का अभिन्न अंग है।
स्कूल अध्यापकों की मधुर आवाज में गीत सुनने के बाद नेत्र रोगियो ने भी हरमोनियम और तबले की धुन पर गीत सुनाए। उनके गीतो से पूरा हॉल तालियो की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। स्कूल प्रशासन द्वारा सभी को फल और रिफ्रैशमेंट भी भेंट की गई। इस अवसर पर डिप्टी प्रिंसिपल मधु चोपड़ा, एक्टिविटी कोआर्डीनेटर कविता शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button