Ferozepur News

अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस में 3 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक लगेगा अतिरिक्त स्लीपर कोच

अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस में 3 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक लगेगा अतिरिक्त स्लीपर कोच

अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस में 3 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक लगेगा अतिरिक्त स्लीपर कोच

फिरोजपुर, 28 अगस्त 2026: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने ट्रेन संख्या 19612/19614 अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस में 3 सितम्बर 2026 से 1 अक्टूबर 2026 तक अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है। अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाने से ट्रेन में यात्रियों के लिए बर्थ की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे अधिक यात्रियों को यात्रा का अवसर मिलेगा और प्रतीक्षासूची में भी कमी आने की संभावना है। इससे यात्रियों का सफर अधिक सुविधाजनक और आरामदायक होगा।

फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की आरक्षण संबंधी अद्यतन जानकारी राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (NTES) अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें। मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने कहा कि यात्रियों को बेहतर, सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराना मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button