विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल में किंडरगार्टन विद्यार्थियों का इन्वेस्टिचर समारोह आयोजित
Investiture Ceremony for Kindergarten Students Held at Vivekananda World School

विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल में किंडरगार्टन विद्यार्थियों का इन्वेस्टिचर समारोह आयोजित
फिरोजपुर: 11-8-2026: विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल में किंडरगार्टन के विद्यार्थियों के लिए इन्वेस्टिचर समारोह पूरे उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल के निदेशक डॉ. एस. एन. रुद्रा ने बताया कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छोटी उम्र से ही जिम्मेदारी, आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम वर्क की भावना को विकसित करना था। उन्होंने कहा कि बच्चों को छोटी उम्र में जिम्मेदारियां देने से उनमें नेतृत्व के गुण विकसित होते हैं और वे भविष्य के लिए बेहतर ढंग से तैयार होते हैं।
इस अवसर पर स्कूल की सेक्रेटरी डॉली भास्कर, वी.पी. एडमिन महिमा कपूर और वी.पी. एकेडमिक्स शिप्रा अरोड़ा ने विशेष रूप से शिरकत की। समारोह की शुरुआत सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गई।
इसके उपरांत किंडरगार्टन के नन्हे विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। विद्यार्थियों को हेड बॉय, हेड गर्ल, वाइस हेड बॉय, वाइस हेड गर्ल, एक्टिविटी हेड, डिसिप्लिन हेड, ईको वॉरियर्स और स्पोर्ट्स कैप्टन के पदों के लिए बैज प्रदान किए गए।
बैज प्राप्त करते समय बच्चों में भारी उत्साह और गर्व देखने को मिला। इस समारोह ने बच्चों में अपनी जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता और गर्व की भावना पैदा की। नन्हे विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी नई जिम्मेदारियों को स्वीकार किया। उन्हें अपने साथियों के लिए अच्छी मिसाल बनने, अनुशासन का पालन करने, पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने तथा खेलों और स्कूल की अन्य गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
डॉ. रुद्रा ने कहा कि नेतृत्व केवल आगे रहने या सबसे बेहतर बनने का नाम नहीं है, बल्कि अपने साथ जुड़े अन्य लोगों की क्षमता को भी निखारने की योग्यता है। उन्होंने कहा कि स्कूल में आयोजित किए जाने वाले ऐसे कार्यक्रम बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ-साथ जीवन की वास्तविक जिम्मेदारियों को समझने का अवसर देते हैं।
Investiture Ceremony for Kindergarten Students Held at Vivekananda World School
Ferozepur: 11-8-2026: An Investiture Ceremony for the Kindergarten students was held at Vivekananda World School with great enthusiasm.
Sharing information about the event, School Director Dr. S. N. Rudra said that the main objective of the ceremony was to develop a sense of responsibility, self-confidence, discipline, and teamwork among children from an early age. He said that giving responsibilities to students at a young age helps develop leadership qualities in them and prepares them better for the future.
On this occasion, School Secretary Dolly Bhaskar, VP Admin Mahima Kapoor, and VP Academics Shipra Arora attended the event as distinguished guests. The ceremony began with the lighting of the ceremonial lamp by the esteemed guests.
Thereafter, various important responsibilities were assigned to the young Kindergarten students. Badges were presented to the students for the positions of Head Boy, Head Girl, Vice Head Boy, Vice Head Girl, Activity Head, Discipline Head, Eco Warriors, and Sports Captain.
The students displayed great enthusiasm and pride while receiving their badges. The ceremony instilled in them a sense of commitment and pride towards their responsibilities. The young students accepted their new responsibilities with full confidence. They were encouraged to set a good example for their peers, follow discipline, remain aware of environmental concerns, and take an active role in sports and other school activities.
Dr. Rudra said that leadership is not merely about staying ahead or being the best, but about having the ability to bring out the potential of others associated with us. He said that such programmes organised in the school give children an opportunity to understand real-life responsibilities along with academic education.





