एशिया कप ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दास एंड ब्राऊन स्कूल के दो विद्यार्थियों ने जीते स्वर्ण पदक
एशिया कप ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दास एंड ब्राऊन स्कूल के दो विद्यार्थियों ने जीते स्वर्ण पदक

फिरोजपुर, 10 जुलाई, 2026: गोवा में आयोजित 9वीं एशिया कप ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल के दो विद्यार्थियों ने गोल्ड मैडल जीतकर पूरे देश में अपने जिले, अभिभावकों और स्कूल का नाम रोशन किया है।
प्रिंसिपल डा. रूचि पांडे ने बताया कि कैम्ब्रिज विंग की स्टेज-दो की छात्रा रिधिमा मित्तल ने पी-वी फीमेल -28 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं ग्रेड नौंवी डी के छात्र गरितव ने जूनियर मेल 69 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि एशिया के विभिन्न देशों से आए प्रतिभाशाली खिलाडय़िों के बीच दोनों विद्यार्थियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता स्कूल में खेलों को प्रोत्साहन देने और विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है
स्कूल मैनेजमेंट ने रिधिमा मित्तल और गरितव को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।




