Ferozepur News

हवन से हुआ लायंस क्लब फिरोजपुर के नए सेवा वर्ष का शुभारंभ, सुख-समृद्धि व जनसेवा की कामना

हवन से हुआ लायंस क्लब फिरोजपुर के नए सेवा वर्ष का शुभारंभ, सुख-समृद्धि व जनसेवा की कामना

हवन से हुआ लायंस क्लब फिरोजपुर के नए सेवा वर्ष का शुभारंभ, सुख-समृद्धि व जनसेवा की कामना

 

फिरोजपुर, 5 जुलाई, 2026: लायंस क्लब फिरोजपुर ने रविवार को नए लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर लायंस भवन में वैदिक हवन-यज्ञ का आयोजन किया। भारतीय संस्कृति में हवन को वातावरण की शुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा के संचार तथा समाज और मानव कल्याण की मंगलकामना का प्रतीक माना जाता है। इसी भावना के साथ क्लब के सदस्यों ने अपने सेवा कार्यों की सफल शुरुआत एवं सभी सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि तथा क्लब की निरंतर प्रगति के लिए आहुतियां अर्पित कीं।
हवन की समस्त वैदिक विधियां आर्य समाज, फिरोजपुर के विद्वान शास्त्री द्वारा संपन्न कराई गईं। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए नए वर्ष में जरूरतमंद लोगों की अधिक से अधिक सेवा करने का संकल्प लिया।
क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन प्रमोद कुमार ने कहा कि लायंस क्लब एक अंतरराष्ट्रीय, गैर-राजनीतिक सेवा संगठन है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, नेत्र चिकित्सा, राहत कार्यों तथा अन्य सामाजिक क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ सेवा के लिए कार्य करता है। उन्होंने सभी सदस्यों से पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सेवा गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर क्लब के सचिव लायन पवन गिड्डेओन, पीआरओ लायन राजेश मल्होत्रा सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य उपस्थित रहे। हवन के उपरांत सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद लिया तथा नए सेवा वर्ष के लिए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button