Ferozepur News

“फिरोजपुर मंडल में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा।”

“फिरोजपुर मंडल में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा।”

“फिरोजपुर मंडल में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा।”

फिरोजपुर, 27-5-2026:फिरोजपुर मंडल में या त्रियों की सुविधा हेतु डिजिटल भुगतान प्रणाली को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटरों तथा पार्सल कार्यालयों पर डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। यात्री अब यूपीआई आदि माध्यमों से आसानी से भुगतान कर रहे हैं। स्टेशनों पर क्यूआर कोड आधारित भुगतान सुविधा शुरू होने से टिकट खरीदना पहले से अधिक आसान, तेज और सुरक्षित हुआ है। इससे खुले पैसे की समस्या भी कम हुई है और यात्रियों का समय बच रहा है।

फिरोजपुर मंडल द्वारा रेलवे सेवाओं में डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देकर यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी एवं आधुनिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यात्रियों से अपील है कि वे अधिक से अधिक डिजिटल भुगतान का उपयोग करें और भारतीय रेल के कैशलेस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button