Ferozepur News
नए शिक्षा सत्र के आरम्भ पर दास एंड ब्राऊन स्कूल में हवन यज्ञ का आयोजन
नए शिक्षा सत्र के आरम्भ पर दास एंड ब्राऊन स्कूल में हवन यज्ञ का आयोजन

फिरोजपुर, 4 अप्रैल, 2026: नए शिक्षा सत्र के आरम्भ पर दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रिंसिपल सहित स्टॉफ सदस्यो द्वारा आहूतिया डालकर विश्व शांति के अलावा स्टॉफ, विद्यार्थियो और अभिभावको के भले की कामना की गई। प्रिंसिपल डा. रूचि पांडे ने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियो को विश्व स्तरीय शिक्षा मुहैया करवाने के अलावा बेहतरीन इंफ्रास्टक्चर मुहेया करवाया जा रहा है। इस अवसर पर सीनियर जीएम कर्नल राजेश आन्नद रिटायर्ड, वीपी कैम्ब्रिज बिंदू गुप्ता, एलीमैंट्री व प्राईमरी हैड पूनम सूद, वीपी अकैडमिक्स निलाक्षी गुप्ता, एजीएम इवेंटस गुरिन्द्रजीत कौर सहित अन्य उपस्थित थे।
प्रिंसिपल ने बताया कि दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल फिरोजपुर के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। यह स्कूल पूरे भारत वर्ष के टॉप 10 एमरजिंग हाई पोटैंशियल स्कूल्स में से एक बन गया है। प्रिंसिपल ने बताया कि कुछ वर्र्षो के अंतराल में दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में ना केवल राज्य भर में, पूरे देश में अपितु अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान बनाई है तथा नए कीर्तिमान स्थापित किए है। विश्व विख्यात माइक्रोसॉफ्ट डैवेल्पमेंट कंपनी द्वारा भी दास एंड ब्राऊन को शोकेस स्कूल घोषित किया है। यह सम्मान पाने वाले दास एंड ब्राऊन स्कूल ने भारत के चुनिंदा स्कूलों में अपनी जगह बनाकर फिरोजपुर का विश्व भर में नाम रोशन किया है। स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ आर्टीफिशयल इंटेलीजेंस, वर्चूयल रिएलिटी, डिजाइन थिंकिंग, रोबोटिक्स का भी प्रयोग विद्यार्थियो द्वारा किया जा रहा है।





