Ferozepur News

“वंदे भारत एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग स्टाफ ने लौटाया यात्री का आईफ़ोन”

“वंदे भारत एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग स्टाफ ने लौटाया यात्री का आईफ़ोन”

“वंदे भारत एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग स्टाफ ने लौटाया यात्री का आईफ़ोन”

फ़िरोज़पुर, 30-3-2026:दिनांक 29.03.2026 को ट्रेन संख्या 22488 (अमृतसर-दिल्ली) वंदे भारत एक्सप्रेस के सी-12 कोच में सीट संख्या 30 पर टिकट चेकिंग स्टाफ श्रीमती शशि बाला को एक आईफ़ोन (iPhone) मिला। बिना समय गंवाए, उन्होंने अपने हैंड हेल्ड टर्मिनल के माध्यम से अमृतसर से लुधियाना के बीच सीट संख्या 30 से 34 तक यात्रा करने वाले यात्रियों के मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया। संपर्क करने पर पता चला कि संबंधित यात्री जल्दबाजी में उतरते समय अपना आईफ़ोन ट्रेन में ही भूल गए थे। श्रीमती शशि बाला ने तुरंत यात्री को आश्वस्त किया कि उनका आईफ़ोन पूरी तरह सुरक्षित है और वापसी में ट्रेन संख्या 22487 (दिल्ली–अमृतसर) वंदे भारत एक्सप्रेस में उन्हें सौंप दिया जाएगा। वापसी में, उन्होंने यात्री को उसका आईफ़ोन सुरक्षित रूप से लौटा दिया। आईफ़ोन प्राप्त कर यात्री अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्होंने रेलवे की इस उत्कृष्ट सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह घटना रेलवे कर्मचारियों की निष्ठा, ईमानदारी और यात्रियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने श्रीमती शशि बाला को प्रशंसा प्रमाण पत्र देने की घोषणा की, ताकि अन्य कर्मचारी भी इससे प्रेरणा लेकर इसी प्रकार के उत्कृष्ट कार्य करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button